प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन क्रिएटर्स को किया गया “नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड” से सम्मानित: National Creators Award
National Creators Award 2024

National Creators Award : आज के डिजिटल वर्ल्ड में इनोवेशन और पॉजिटिव चेंज को प्रमोट करने के लिए बीते शुक्रवार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सोशल मीडिया के जाने-माने डिजिटल क्रिएटर्स को कुल 20 कैटेगरी में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रोग्राम 8 मार्च 2024 को भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर दिल्ली में आयोजित किया गया था। यह प्रोग्राम सभी डिजिटल क्रिएटर्स के लिए सरकार द्वारा आयोजित किया गया था। जो ऑनलाइन क्रिएटर्स सोशल मीडिया पर अपने काम से समाज में पॉजिटिव बदलाव लाने या उन्हें जागरूकता फैलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आइए नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड समारोह के विजेताओं की पूरी लिस्ट जानते हैं।

Also read : 20+ शिलांग के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इन क्रिएटर्स को मिला “नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड” : National Creators Award

अमन गुप्ता

शार्क टैंक से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बोट कंपनी के मालिक अमन गुप्ता को बेस्ट ‘सेलिब्रिटी क्रिएटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

जया किशोरी

भागवत कथा वाचक और सोशल इनफ्लुएंसर जया किशोरी को ‘बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। जया किशोरी अपने अनोखे और खास अंदाज से समाज में बदलाव के लिए जानी जाती हैं।

रणवीर इलाहाबादिया

रणवीर इलाहाबादिया या बियर बायसेप्स को ‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ अवार्ड के सम्मानित किया गया। रणवीर अपने बेहतरीन पॉडकास्ट के लिए जाने जाते हैं।

कबिता सिंह (कबिता किचन)

यूट्यूब पर लाखों लोगो को खाना बनाना सिखाने वाली कबिता सिंह को फूड कैटेगरी में ‘बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। कबिता सिंह के 10 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ड्र्यू हिक्स

हिंदी और भोजपुरी भाषा में वीडियो बनाने वाले विदेशी यू ट्यूबर ड्र्यू हिक्स को ‘बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ड्र्यू हिक्स अपनी अनोखी मजेदार विडियोज के लिए जाने जाते हैं।

काम्या जानी (कर्ली टेल्स)

कर्ली टेल्स यूट्यूब चैनल से प्रसिद्ध काम्या जानी को ‘फेवरेट ट्रैवल क्रिएटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। काम्या जानी सेलिब्रिटीज के साथ इंटरव्यू के लिए भी जानी जाती हैं।

आर जे रौनक

अपनी मजेदार वीडियो से सब का दिल जीतने वाले आरजे रौनक को ‘मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर अवार्ड’ इन मेल कैटेगरी में सम्मानित किया गया। आर जे रौनक महुआ के नाम से भी जाने जाते हैं।

श्रद्धा जैन

श्रद्धा जैन को अपनी क्रिएटिव विडियोज के लिए ‘मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर अवार्ड’ इन फीमेल कैटेगरी में सम्मानित किया गया। श्रद्धा की विडियोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है।

अरिदमन

अरिदमन को वैदिक ज्योतिष शास्त्र, अध्यात्म और भारत के अद्भुत प्राचीन इतिहास को बेहतरीन तरीके से दर्शाने के लिए जाना जाता है। इन्हें ‘बेस्ट माइक्रो क्रिएटर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

निश्चय मल्हान

यूट्यूब पर अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए लोकप्रिय ‘निश्चय मल्हान को बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अंकित बयानपुरिया

राम राम भाई सरिया ने और फिटनेस के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हुए अंकित बयानपुरिया को ‘बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

नमन देशमुख

नमन देशमुख टैक प्लस गैजेट्स के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को शिक्षित करने के लिए नमन को ‘बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मल्हार कांबले

स्वच्छ भारत मिशन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनवायरनमेंटलिस्ट मल्हार कांबले को ‘स्वच्छता एंबेसडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

गौरव चौधरी

टेक्निकल गुरुजी के नाम से लोकप्रिय गौरव चौधरी को टेक्निकल फील्ड में ‘बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटेगरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

मैथिली ठाकुर

भारतीय गायिका मैथिली जो मैथिली और भोजपुरी गायन के लिए लोकप्रिय हैं। मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

जाह्नवी सिंह

भारत के पारंपरिक फैशन और साड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जाह्नवी सिंह को ‘हेरिटेज फैशन आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

पंक्ति पांडे

लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर पंक्ति पांडे को ‘फेवरेट ग्रीन चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

कीर्तिका गोविंदसामी

सोशल मीडिया पर कीर्ति हिस्ट्री के नाम से पसंद किये जाने वाली कीर्तिका गोविंदसामी को ‘बेस्ट स्टोरीटेलर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

अभी और नियू

न्यू इंडिया के हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर समाज को शिक्षित करने के लिए अभी और नियू को ‘द न्यू इंडिया चैंपियन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

लक्ष्य डबास

कृषि को लेकर नई टेक्नोलॉजी और महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर लक्ष्य डबास को ‘मोस्ट इंपैक्टफुल एग्री क्रिएटर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...