20+ शिलांग के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Places To Visit in Shillong

20+ शिलांग के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

शिलांग में घूमने के लिए आप कई खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से -

Shillong Me Ghumne ki Best Jagah: शिलांग एक खूबसूरत सा हिल स्टेशन है, जो पैराडाइसिकल गारो और पहाड़ों के बीच स्थित है। यहां की संस्कृति, सुंदर बगीचों और झरझराते झरनें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो एक बार शिलांग का ट्रिप जरूर प्लान करें। आज इस लेख में हम शिलांग के 20 खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं 20+ शिलांग में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन से हैं?

जगह किलोमीटर (शहर से दूरी)
उमियम झील (Umiam Lake)16.5 किलोमीटर
शिलांग पीक (Shillong Peak)4 किलोमीटर
एलिफेंट फॉल्स (Elephant Falls)11 किलोमीटर
लैटलम घाटी (Laitlum Canyon )4 किलोमीटर
ईसाई कैथेड्रल के लिए मैरी हेल्प (Cathedral Church)2 किलोमीटर
वार्ड की झील (Ward’s Lake)4 किलोमीटर
डॉन बॉस्को संग्रहालय (Don Bosco Museum)5 किलोमीटर
लेडी हैदरी पार्क (Lady Hydari Park)2 किलोमीटर
वायु सेना संग्रहालय (Air Force Museum)12 किलोमीटर
ऑल सेंट्स कैथेड्रल (All Saints Catholic)1.4 किलोमीटर
फान नोंगलैट पार्क (phan nonglait park)4 किलोमीटर
स्वीट फॉल्स (Sweet Falls)12 किलोमीटर
सोहपेटबिनेंग चोटी (Sohpetbneng peak)24 किलोमीटर
मावफलांग पवित्र वन (mawphlang sacred groves)26 किलोमीटर
डेविड स्कॉट ट्रेल (David-scott-trail )24 किलोमीटर
स्प्रेड ईगल फॉल्स (Spread eagle falls)3 किलोमीटर
विल्लियमसन संगमा स्टेट म्यूज़ियम (Williamson Sangma State Museum)3 किलोमीटर
मावफलांग गांव (mawphlang village)25 किलोमीटर
मावसमाई गुफा (Mawsmai Cave )58 किलोमीटर
राइनो हेरिटेज म्यूजियम (Rhino heritage museum)5 किलोमीटर
20+ शिलांग के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Shillong Me Ghumne ki Best Jagah
Umiam Lake

शिलांग में घूमने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए उमियम झील काफी खूबसूरत हो सकता है। यह शिलांग में बड़ापानी के रूप में भी काफी लोकप्रिय है। यह मानव निर्मित विशाल जल निकाय है, जो उमियम नदी को बांध कर निर्मित किया गया है। बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह एक खूबसूरत जगह हो सकती है।

यह एक झील है, इसे देखने के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये शुल्क देना होता है। आप यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी फैमिली के साथ घूम सकते हैं।

Shillong Peak
Shillong Peak

अगर आपको प्रकृति से प्रेम के साथ-साथ फोटोग्राफी का शौक है, तो आप शिलांग पीक पर जरूर जाएं। यह सबसे ऊंचा व्यू पॉइंट है और शिलांग में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह समुद्र तल से करीब 6449 फीट की ऊंचाई पर स्थित, जो पर्यटकों के लिए काफी शानदार जगह हो सकती है।

शिलांग पीक पर जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 30 रुपये देने होते हैं। आप यहां सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 3.30 बजे तक घूम सकते हैं।

शिलांग में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो एलिफेंट फॉल्स देखना बिल्कुल भी न भूलें। यह एक त्रि-स्तरीय कैस्केडिंग सुंदरता से भरपूर है, जो शिलांग शहर का सबसे खूबसूरत झरना भी है। यह झरना घने वनस्पतियों से घिरा हुआ है, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाता है। इसके चारों ओर आपको स्थानीय दुकानें देखने को मिलेंगी।

Elephant Falls
Elephant Falls

एलिफेंट फॉल्स जाने के लिए प्रति व्यक्ति आपको 20 रुपये देना होगा। वहीं, अगर आप कैमरा, मोबाइल या फिर किसी तरह का फोटो शूट करने जा रहे हैं, तो इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होता है। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूमकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

शिलांग के पूर्वी खासी पहाड़ियों के बीच यह स्थित है, जिसका शाब्दिक अर्थ पहाड़ों का अंत है। यह घाटियों और राजसी पहाड़ियों के बीच स्थित है। यह घाटी एक ऐसे स्थान पर स्थित है, जहां से आप हरे भरे दृष्य का नजारा ले सकते हैं। अगर आप शांति से कुछ समय व्यतीत करना चाहते हैं, तो लैटलम घाटी जरूर जाएं।

Laitlum Canyon
Laitlum Canyon

इस घाटी पर जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां जाना फ्री है। आप यहां सुबह-शाम किसी भी वक्त घूम सकते हैं।

मैरी हेल्प ऑफ क्रिश्चियन कैथेड्रल चर्च शिलांग के सबसे प्रसिद्ध और पुराने चर्च में से एक है। इस चर्च में ऊंचे मेहराबों और रंगीन कांच की खिड़कियां हैं, जो पर्यटकों के बीच लिए काफी आकर्षक केंद्र है। अगर आप चर्च में जाने के शौकीन हैं, तो शिलांग के ईसाई कैथेड्रल जरू जाएं।

 Cathedral Church
Mary Help of Cathedral Church

यह एक चर्च है, इसके अंदर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां आप सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6.30 तक जा सकते हैं।

वार्ड झील शहर के बीचों-बीच स्थित है। अगर आप शिलांग यात्रा पर हैं, तो इसे जरूर देखने जाएं। यह शिलांग का सबसे प्रसिद्ध झील है, जिसे पोलोक झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील के चारों ओर एक कोबलस्टोन वॉकवे है, जो शाम के समय यहां की रौनक को बढ़ाता है।

Ward’s Lake

वार्ड झील के आसपास प्रवेश करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 5 रुपये शुल्क देना होता है। यहां आप सुबह 8:30 से शाम 5:30 तक घूम सकते हैं।

Don Bosco Museum
Don Bosco Museum

डॉन बॉस्को म्यूजियम शिलांग के बेहतरीन पर्यटक स्थल में से एक है। यहां आपको स्वदेशी संस्कृति से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। इस संग्रहालय में कला उत्साही और इतिहास प्रेमियों के लिए कई देखने की चीजें हैं। यहां आपको कला दीर्घाओं, पोशाक, हस्तशिल्प, कलाकृतियों, आभूषणों और हथियारों इत्यादि व्यापक स्तर पर देखने का मौका मिलेगा।

डॉन बास्को संग्रहालय में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शुल्क के रूप में 50 रुपये देना होता है। आप यहां सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक घूम सकते हैं। रविवार को यह म्यूजियम बंद रहता है।

शिलांग के इस पार्क का नाम प्रांत की पहली महिला लेडी हैदरी के नाम पर रखा गया है। यह बेहद ही लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस पार्क में आपको तरह-तरह के गुलाब के फूल और बच्चों के खेलने की जगह मिल जाएंगी। इसके अंदर के छोटा सा चिड़ियाघर भी है, जिसमें 73 से अधिक प्रजातियों के जानवर हैं।

Lady Hydari Park
Lady Hydari Park

इस पार्क में प्रवेश के लिए वयस्कों को प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5.30 बजे तक जा सकते हैं। सोमवार को यह पार्क बंद रहता है।

यह पूर्वी वायु कमान के परिसर के अंदर स्थित है, जिसके अंदर वायु सेना का पराक्रम नजर आता है। इस म्यूजियम के अंदर आपको कई तरह के मिसाइल, रॉकेट, लड़ाकू विमानों के लघुचित्र, बैज इत्यादि देखने को मिलेंगे। शिलांग में आने वाले पर्यटकों के बीच यह संग्रहालय काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

Air Force Museum
Air Force Museum

वायु सेना संग्रहालय में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये शुल्क देना होता है। इस म्यूजियम में आप सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक जा सकते हैं।

ऑल सेंट्स कैथेड्रल को शिलांग के सबसे पुराने चर्चों में से एक माना जाता है। इस चर्च की इमारत की छत लकड़ी से बनी है, जो औपनिवेशिक शैली की वास्तुकला को दर्शाती है। इसके अंदर की संरचनाएं कैथेड्रल की सुंदरता को प्रदर्शित करता है। यहां हर रोज लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

All Saints Catholic
All Saints Catholic

इस चर्च में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आप यहां सुबह 8.30 से 5.30 बजे तक जा सकते हैं।

फान नोंगलैट पार्क शिलांग शहर के केंद्र में स्थित है। यह स्थानीय लोगों के बीच काफी बड़ा आकर्षक केंद्र है। यहां पर आपको पर्यटकों की विशाल झुंड देखने का मौका मिल सकता है। यहां एक चिड़ियाघर भी है, जहां आपको भालू, हाथी, तेंदुआ इत्यादि जानवर देखने का मौका मिल सकता है।

Phan Nonglait Park
Phan Nonglait Park

फान नोंगलैट पार्क में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये शुल्क देना होता है। वहीं, अगर आप अपने साथ कैमरा ले जा रहे हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क के रूप में 20 रुपये देना होगा।

भागदौड़ भरी जिंदगी से अगर आप कुछ पल के लिए दूर होना चाहते हैं, तो स्वीट फॉल्स जरूर जाएं। शिलांग का यह काफी खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां के झरने की तीव्र वेग और ऊंचाई आपके मन को मोह सकती है। इसके अतिरिक्त आप आसपास के क्षेत्र में मिनी चिड़ियाघर और तितली पार्क भी देख सकते हैं।

sweet falls
sweet falls

स्वीट फॉल्स देखने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है। आप इसे 24 घंटे में किसी भी समय देख सकते हैं।

शिलांग यात्रा के दौरान अगर आप विचारों की तलाश कर रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से सोहपेटबिनेंग चोटी जानी चाहिए। यह पीक प्वाइंट शहर के बाहरी इलाके में स्थित है, जहां से आपको शिलांग शहर का रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप शांति से कुछ समय बिता सकते हैं।

sohpetbneng peak
sohpetbneng peak

सोहपेटबिनेंग चोटी पर आप बिना किसी शुल्क के जा सकते हैं। वहीं, यहां घूमने का भी कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। आप किसी भी समय यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

शिलांग हरे-भरे जंगलों का एक खजाना है। इस शहर को प्रकृति से सुंदरता का आशीर्वाद मिला है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो मावफलांग पवित्र वन जरूर जाएं। यहां आपको कई ढेर सारी प्रजातियों के पेड़-पौधों देखने का मौका मिलेगा। इनमें कुछ ऐसे भी पेड़-पौधे हैं, जो लगभग 1000 साल पुराने हैं।

Mawphlang Sacred Groves
Mawphlang Sacred Groves

मावफलांग पवित्र वन जाने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति शुल्क के रूप में 10 रुपये देना होगा। इसके अतिरिक अगर आप कैमरा या फिर वाहन लेकर जा रहे हैं, तो अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। यहां आप सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक घूम सकते हैं।

अगर आपको ट्रैकिंग करना पसंद है, तो आप डेविड स्कॉट ट्रेल जा सकते हैं। यह शिलांग का काफी अद्भुत पर्यटन स्थल है। यह 16 किलोमीटर की साहसिक पगडंडी है, जो कृति के सर्वोत्तम दृश्यों से भरपूर है।

David-scott-trail
David-scott-trail

यहां ट्रेकिंग करने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आप सुबह 6 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक ट्रैकिंग कर सकते हैं।

शिलांग में आपको कई तरह के झरनें देखने का मौका मिलता है। इन झरनों की लिस्ट में आप स्प्रेड ईगल फॉल्स को शामिल कर सकते हैं। यह शिलांग की काफी खूबसूरत जगह है, जो प्रकृति प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आ सकती है। यहां की बहती पानी की आवाज आपको काफी प्रसन्न कर सकती है। यहां आप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का भी आनंद ले सकते हैं।

spread eagle falls
spread eagle falls

स्प्रेड ईगल फॉल्स को देखने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है। आप यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।

शिलांग में आप विल्लियमसन संगमा स्टेट म्यूज़ियम जा सकते हैं। इस म्यूजियम में आपको मेघालय की विभिन्न जनजातियों के बारे में जानने का मौका हासिल होगा। यह म्यूजियम उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जो शिलांग की सांस्कृतिक विविधता में रूबरू होना चाहते हैं। यहां आपको पारंपरिक उपकरण, प्राचीन वस्तुएं, संगीत वाद्ययंत्र इत्यादि देखने का मौका मिलेगा।

Williamson Sangma State Museum
Williamson Sangma State Museum

इस म्यूजियम में जाने के लिए वयस्कों को प्रत्येक व्यक्ति 5 रुपये और बच्चों को 2 रुपये देना होगा। आप यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक जा सकते हैं।

यह गांव पवित्र वन में स्थित है। यहां आपको जनजातीय जीवन में अंतर्दृष्टि का मौका मिलेगा। मावफलांग गाव पूर्वी खासी पहाड़ियों में स्थित है, जहां की हरियाली आपके मन को शांति प्रदान करती है। इसके चारों ओर हरे-भरे घास गांव की सुंदरता को बढ़ाते हैं।

Mawphlang village
Mawphlang village

इस गांव में जाने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। आप किसी भी समय में इस गांव की यात्रा कर सकते हैं।

अगर आप गुफाएं देखने के शौकीन हैं, तो शिलांग में स्थित मावसमाई गुफा जरूर देखें। इस गुफा में आपको स्टैलेग्माइट और कैल्साइट संरचनाओं को देखने का मौका मिलेगा। यह गुफा चेरापूंजी की सबसे खूबसूरत गुफाओं में से एक है।

mawsmai cave
mawsmai cave

इस गुफा में जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आप यहां सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक जा सकते हैं।

गैंडों को शिलांग की विरासत का एक हिस्सा माना जाता है। इसलिए यहां गेंडों का एक पूरा संग्रहालय बनाया गया है, जो पूरी तरह से शक्तिशाली जानवरों को समर्पित है। अगर आप शिलांग घूमने जा रहे हैं, तो इस प्यारे से म्यूजियम को देखना बिल्कुल भी न भूलें। यहां आपको गैंडों की मूर्तियों के साथ-साथ हथियारों और सैन्य अभियानों की तस्वीरों को देखने का मौका मिलेगा।

rhino heritage museum
rhino heritage museum

इस म्यूजियम को देखने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक घूमने के लिए जा सकते हैं। गुरुवार को यह म्यूजियम बंद रहता है।

 Shillong
Best Time To Visit in Shillong

शिलांग घूमने के लिए जून से लेकर अगस्त का महीना काफी ज्यादा बेहतर माना जाता है। यहां गर्मियों के सीजन में मौसम काफी ज्यादा सुहावना रहता है। वहीं, अगर आपका बरसात का सीजन पसंद है, तो आप जुलाई अगस्त में भी यहां जा सकते हैं।

रेल मार्ग : शिलांग शहर जाने के लिए आप रेगमार्ग का सहारा ले सकते हैं। यहां जाने के लिए आप अपने शहर से गुवाहाटी शहर के लिए रेलवे टिकट लें। इसके बाद कैब या फिर रोड मार्ग के जरिए शिलांग जाएं।

सड़क मार्ग: शिलांग एक ऐसा शहर है, जो सड़क मार्ग से भी जुड़ा है। अप अपने शहर से कई तरह के बसें और कैब बुक करके यहां जा सकते हैं। गुवाहाटी से शिलांग तक जाने के लिए आपको आसानी से कैब मिल जाएगा।

हवाई मार्ग: हवाई मार्ग के लिए शिलांग शहर पहुंचना काफी आसान है। शिलांग राजमार्ग पर शिलांग से उमरोई 30 किलोमीटर पर एक हवाई अड्डा स्थित है। अगर आपके शहर से इस हवाई अड्डा के लिए टिकट मिलता है, तो आप सीधे यहां आ सकते हैं। इसके अलावा यहां से कैब बुक करके शिलांग जाएं।

शिलांग में आप कई तरह के होटल्स में रुक सकते हैं, जैसे-

जेल रोड, पुलिस बाज़ार, पुलिस बाज़ार, शिलांग, हिंदी

पुलिस बाज़ार पूर्वी खासी हिल्स, पुलिस बाज़ार, शिलांग

नीपको शिलांग के पास लोअर न्यू कॉलोनी लैतुमखरा

FAQ | क्या आप जानते हैं

शिलांग घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

शिलांग घूमने के लिए कितना खर्चा आएगा, यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप किस जगह से और कैसे यातायात का साधन ले रहे हैं। अगर आपका कम बजट है, तो आप 5 से 7 हजार रुपये में घूम सकते हैं।

शिलांग घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

शिलांग में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय जून से अगस्त का महीना है।

मुझे शिलांग में कहाँ रहना चाहिए?

शिलांग में आप होटल्स, रिजॉर्ट्स जैसी जगहों में रुक सकते हैं।

रात के समय शिलांग में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

शिलांग में आप रात के समय सोहपेटबिनेंग चोटी , मावफलांग गांव, स्वीट फॉल्स इत्यादि जगहों के घूमने का आनंद ले सकते हैं।

हम रात में शिलांग में क्या कर सकते हैं?

रात के समय आप यहां पीक प्वाइंट्स जाकर शहर के लाइट्स की खूबसूरती देख सकते हैं। इसके अलावा स्वीट फॉल्स के पास जाकर कुछ खूबसूरत पल बिता सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...