Dil E Nadan
Dil E Nadan

Dil E Nadan:‘दिल ए नादान’ शो जिओ टीवी के पाकिस्‍तानी शोज में दर्शकों की पसंदीदा लिस्‍ट में शामिल है। इस शो की कहानी में नए दिलचस्‍प मोड़ की वजह से इसके प्रति रूचि दिन बदिन बढ रही है तानिया ने जावियार के साथ मंगनी तो कर ली है लेकिन वो उसकी जिम्‍मेदारियों में साथी नहीं बनना चाहती। जावियार और नायाब के बच्‍चे की जिम्‍मेदारी से वो छुटकारा पाना चाहती है। वो हैदर को अपनी जिंदगी से दूर करने वाली है। जावियार और घरवालों को धोखा देकर वो मासूम हैदर को सबसे दूर करने वाली है। इस हरकत के बाद क्‍या जावियार और तानिया का रिश्‍ता पहले जैसा रह पाएगा। जावियार और उसके घरवाले तानिया की हरकतों को समझ पाएंगे।

नायाब को लग रहा है डर

YouTube video

नायाब अपनी जिंदगी में कुछ करने की कोशिश कर रही है। वो अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रही है। लेकिन इस सबके बीच वो अपनी निजी जिंदगी की दिक्‍कतों के बारे में परेशान है। वो हैदर के बारे में सोच कर परेशान है। उसे लग रहा है कि अगर हैदर उसे कभी पहचानने से मना कर दे और उसे भूल जाए तो क्‍या होगा। इस सबके बीच उसे जावियार के प्रति हमदर्दी भी है। जुनैद इस बात से परेशान हो कहता है कि अगर भाई कभी वापस आ गए और माफी मागी तो भाभी जरूर माफ कर देंगी। नायाब कहती है इस सबमें जावियार की नहीं बल्कि तानिया की गलती थी। उसने सबकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। नायाब को डर है कि तानिया हैदर को भी उससे दूर कर देगी। उसे हैदर के खुद से दूर होने और उसके प्रति व्‍हवहार की चिंता सता रही है।

हैदर के गायब होने के बाद तानिया होगी घर से बाहर

हैदर को संभालने और उसकी जिम्‍मेदारी के बारे में सुन तानिया परेशान हो जाती है। वो घरवालों के सामने हैदर को लेकर अपने मन की बात भी करती है। जमिला के साथ मिलकर वो हैदर को नायाब को सौंपने का प्‍लान बनाती है। जमिला हैदर का भला सोच इस बात के लिए मान जाती है। जावियार और घरवालों की गैर मौजूदगी में वो हैदर को नायाब को सौंप देती है। नायाब और जुनैद चुपचाप वहां से हैदर को लेकर चले जाते हैं।
जावियार और उसके घरवाले जब वापस आते हैं तो घर में तानिया और जमीला को रोते देख परेशान हो जाते हैं। जावियार और घरवाले बदहवास से हैदर को ढूंढ रहे हैं। लेकिन तानिया सब चुपचाप देख रही है। वो जावियार की मां को हौसला देने की कोशिश करती है। लेकिन मां उसे दूर होने को कहती हैं। उसे वहां से जाने को कह देती हैं। क्‍या हैदर के जाने के बाद तानिया को भी घर से जाना पड़ेगा। जावियार और तानिया के रिश्‍ते में दूरियां बढ जाएंगी। सिर्फ जावियार के साथ रहने की तानिया की चाहत पूरी होगी। ऐसे ही सवालों के जवाब जानने के लिए देखें ‘दिल ए नादन’ जिओ टीवी के यूटृयूब चैनल पर।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...