YouTube Feature

New YouTube Feature: यूट्यूब अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर लेकर आया है, जो यूजर्स को अट्रेक्टिव म्यूजिक वीडियो बनाने में मदद करेगा। इस फीचर में कई ऐसी सुविधाएं शामिल होंगी, जो टिकटॉक यूजर्स को आसानी से समझ आने वाली हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स ‘सैंपल्स’ टैब के जरिए नया म्यूजिक या गाना आसानी से ढूंढ पाएंगे।

YouTube Feature
YouTube Feature

दरअसल, यूट्यूब यूजर्स के शर्ट फीड में लाइव वीडियो के प्रीव्यू को ऐड करने के लिए एक्सपेरिमेंट कर रहा है। इस फीचर में फीड सब्सक्रिप्शन बेस्ड चैटिंग और मेंबरशिप जैसी क्रिएटर मोनेटाइजेशन सुविधाएं भी होंगी। आखिर ये फीचर कैसे काम करेगा, आइए जानते हैं। हालांकि भारत में शार्ट वीडियो ऐप टिकटॉक बैन है, बावजूद इसके यूट्यूब का ये फीचर टिकटॉक और उसके जैसे ही वीडियो मेकिंग ऐप को टक्कर देने वाला है।

क्यों खास है नया फीचर

इस फीचर की मदद से यूजर्स को म्यूजिक, कलाकार और उनसे जुड़ी जानकारी तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ये एक पर्सनलाइज्ड फीड यूट्यूब म्यूजिक लाइब्रेरी पर आधारित होगी। इसमें नए कलाकारों से लेकर पुराने कलाकारों के गाने मिलेंगे। साथ ही उनसे जुड़ी जानकारियां भी। यूजर्स को नए गाने के लिए वर्टिकल स्वाइप करना होगा। वर्टिकल वीडियो फॉर्मेट की तरफ बढ़ रही लोकप्रियता के बीच ये एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मिलेंगे कई और फायदे

ये फीचर यूजर्स पसंदीदा गाने को अपनी प्लेलिस्ट में जोड़कर, अपना खुद का वीडियो बनाने में मदद करेगा। इसके अलावा गाने को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। सैंपल्स टैब फीचर की मदद से वीडियो क्रिएटर अपनी ऑडियंस ढूंढकर कम्युनिटी बना सकते हैं। हालांकि ये फीचर अभी तक सभी यूजर्स को नहीं मिला है। आने वाले समय में गूगल के इस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नया फीचर जल्द ही रोलऑउट हो जायेगा।