Kriti Sanon Vacation Wardrobe : आदिपुरुष और मिमी जैसी सुपर हिट फिल्मों में अपने जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन असल जिंदगी में सुपर स्टाइलिश और बेहद हॉट हैं। कृति अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टाइलिश और फैशनेबल लुक्स शेयर करती हैं। जिन्हें देख आप भी ट्रेंडी और सुपर स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज ले सकती हैं। आज हम आपके लिए कृति के वेकेशन वार्डरोब से कुछ बेस्ट आउटफिट्स लेकर आए हैं। जिनसे आप वेकेशन लुक इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Also read : फैशनिस्टा हैं तो ये 5 तरह की जींस होनी चाहिए आपकी वार्डरोब का हिस्सा, जानें ट्रेंड: Trendy Jeans Idea
एक्ट्रेस कृति सेनन के सुपर हॉट वेकेशन आउटफिट्स स्टाइल कर दिखें सुपर कूल: Kriti Sanons Vacation Wardrobe
यूनिक फ्लोरल प्रिंटेड स्कर्ट टॉप
एक्ट्रेस कृति सेनन ने इस वेकेशन लुक में बेहद यूनिक और सुपर स्टाइलिश स्कर्ट टॉप सेट को ग्लोइंग मेकअप और स्टाइलिश गोल्डन इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया है। कृति इस लॉन्ग लेंथ ट्रेंडी फ्लावर प्रिंटेड गाउन स्कर्ट और मैचिंग ब्रालेट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी वेकेशन पर शीर नेट डिटेलिंग वाला ये आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
सुपर ट्रेंडी लॉन्ग ब्राइट येलो मेक्सी ड्रेस
इस लुक में एक्ट्रेस कृति सेनन ने खूबसूरत बीच के किनारे बेहद स्टाइलिश ब्राइट येलो कलर की लॉन्ग कॉटन मेक्सी ड्रेस को कैरी किया है। जिसे उन्होंने मिनिमल एसेसरीज, सनग्लासेज और स्टाइलिश फ्लैट्स के साथ स्टाइल किया है। इस सुपर कंफर्टेबल आउटफुट में कृति बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। आप भी कृति का ये ब्राइट लुक बीच वेकेशन पर ट्राई कर सकती हैं।
कलरफुल निटेड को-ऑर्ड सेट
एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में अपने ग्रीस वेकेशन पर काफी एंजॉय करते नजर आई। जिसकी कुछ झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर करी थी। इस वेकेशन लुक में कृति ने सुपर क्यूट कलरफुल निटेड को-ऑर्ड सेट को स्टाइलिश हैट और फ्लैट्स के साथ कैरी किया है। आप भी कृति का ये कूल लुक मिनिमल ज्वेलरी और सन ग्लासेज के साथ कैरी कर सकती हैं।
सुपर हॉट लॉन्ग फ्लोई जंपसूट
एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फैशनेबल लुक्स से सोशल मीडिया पर अपने फैंस का दिल बखूबी जीतना जानती हैं। इस लुक में कृति ने बेहद स्टाइलिश और सुपर हॉट लेमन येलो जंपसूट को मैसी कर्ल्स और ब्राउन लिप्स के साथ स्टाइल किया है। कृति का ये बैकलेस आउटफिट वेकेशंस के लिए एकदम परफेक्ट है। आप भी कृति का ये कूल लुक ब्राउन मेकअप और गोल्डन हूप्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
सुपर कूल टॉप विद डेनिम शॉर्ट्स
लड़कियों की कोई भी वेकेशन या ट्रिप एक सिंपल और कंफर्टेबल डेनिम शॉर्ट्स, कंफर्टेबल टी-शर्ट टॉप और स्पोर्ट्स शूज के बिना कंप्लीट नहीं हो सकती है। इस लुक में एक्ट्रेस कृति सेनन ने बेहद कंफर्टेबल डेनिम शॉर्ट्स के साथ स्लीवलेस ब्लू टी-शर्ट टॉप और स्पोर्ट्स शूज कैरी किए हैं। आप भी कृति का ये कूल लुक अपने पसंदीदा जूतों और सन ग्लासेज के साथ मिनटों में स्टाइल कर सकती हैं।
सुपर क्यूट पिंक फ्लोरल ड्रेस
एक्ट्रेस कृति सेनन सभी वेस्टर्न लुक्स को अपने खास अंदाज और यूनिक स्टाइलिंग से स्ले करती आई हैं। इस लुक में कृति ने बेहद खूबसूरत पिंक रोज प्रिंटेड व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस को मिनिमल पिंकीश मेकअप और क्लीन स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया है। आप भी वेकेशन पार्टी या क्यूट फोटोशूट के लिए कृति का ये आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
