सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले बने पेरेंट्स, घर में नन्ही परी ने लिया जन्म: Sugandha Mishra Baby News
Sugandha Mishra Baby News

Sugandha Mishra Baby: कपिल शर्मा शो की फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और उनके पति संकेत भोसले की खुशी छुपाये नहीं छुप रही। असल में यह कपल अभी-अभी पेरेंट्स बना है। 35 साल की सुगंधा मिश्रा ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी सुगंधा के पति संकेत भोसले ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी।

Also read : सुगंधा और रश्मि ने किया धमाल सब टीवी के ब्यूटी पार्लर में!

संकेत भोसले ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से अपने फैंस को खुशखबरी देने के लिए एक वीडियो शेयर किया कि वे अब एक बेटी के पिता बन गए हैं। वीडियो में संकेत की खुशी साफ़ झलक रही हैं। उन्होंने कहा कि “मैं बाप बन गया हूं”। इसके बाद उन्होंने सुगंधा की तरफ भी कैमरा घुमाया, जो बिस्तर पर थोड़ी बेहोशी की हालत में है लेकिन सुगंधा ने फैंस के लिए स्माइल पास की। जिसके बाद दोनों ने अपनी बेटी को भी दिखाया। लेकिन प्राइवेसी के लिए चेहरे को हार्ट इमोजी से छिपा रखा था।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए संकेत ने कैप्शन दिया कि, “यूनिवर्स ने हमें सबसे खूबसूरत तोहफ़े से नवाज़ा है, हम दोनों के प्यार की निशानी…भगवान से हमें प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। प्लीज हम सब पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।”

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने अक्टूबर में फैंस को बताया था कि उनके किलकारियां गूंजने वाली है। तब से लेकर अब तक यह फैंस के साथ अपनी जर्नी की तस्वीरें शेयर करते आए है। दोनों ने मराठी रीति-रिवाजों से बेबी शॉवर सेरेमनी की थी। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर हुई थी। और अब शादी के करीब ढाई साल होने पर एक बेटी के पेरेंट्स बने है। इनकी शादी 26 अप्रैल 2021 में हुई थी।