The Kapil Sharma 2: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो द कपिल शर्मा शो हमेशा ही चर्चाओं में बना रहता है। कपिल के शो में हमेशा सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं, लेकिन इस बार कपिल के शो में मोटिवेशनल स्पीकर और 90 के दशक के रेट्रो सिंगर्स आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी शो में बहुत मस्ती और धमाल देखने को मिलेगा। द कपिल शर्मा शो में इस बार गौर गोपाल दास, विवेक बांद्रा, अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार, सुमीत राव, खान सर गेस्ट हैं जो शो में आने वाले हैं।
The Kapil Sharma 2: इन सिंगर्स की आवाज का चलेगा जादू
द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग प्रोमो में देख सकते है कि कपिल अपने गेस्ट को इन्वाइट करते हैं और शो की शुरुआत में शब्बीर कुमार गाना गाते हैं, “तुमने दी आवाज तो मैं आ गया”। जिसके बाद कपिल पूछते है कि “क्या आपको लाइफ में ऐसी कोई लड़की मिली जो वहीं बैठ गई हो कि जाऊंगी तो आपके साथ ही जाऊंगी और आपने उसे पकड़ कर कहा हो कि प्यार किया नहीं जाता हो जाता है…”। जिसके बाद कपिल अल्ताफ राजा के मजे लेते हुए दिखते हैं और कहते हैं 90 के दशक में इतनी शादियां हो रही थी कि सिचुएशन कुछ भी हो और ऐसा गाना लगा देते थे कि उसपर सूट हो कि न हो जैसे दुल्हन जयमाला लेकर आ रही है और गाना चल रहा है हम तो ठहरे परदेशी और दुल्हन दूल्हे को देखकर शक करती हैं कि कही भाग तो नहीं जाएगा ये। ऐसी ही कुछ मजेदार बातें और मस्ती कपिल के शो में देखने को मिलेगी।
शो में गेस्ट के साथ हंसी ठिठोली करेंगे कपिल
शो में गौर गोपाल दास से भी कपिल कहते हैं कि एक वीडियो देखा जिसमें यह गर्लफ्रैंड बॉयफ्रेंड की बाते कर रहे थे। लेकिन माफ कीजिये सर आपको यह स्टूडेंट होने का एक्सपीरियंस है या फिर कभी महोब्बत में भी पड़े हैं। जिसके बाद गौर गोपाल दास कहते हैं कि कपिल बहुत लिबर्टी ले रहे हैं। गौर गोपाल दास कहते है कि यहां कितने लोगों की जिंदगी में प्रोब्लम है जिसके बाद कई लोग हाथ खड़ा कर देते हैं। जिसके बाद गोपाल दास कहते हैं कि जो लोग हाथ खड़ा नहीं कर रहे हैं वो समझ रहे हैं कि जैसे में उनपर विश्वास करूंगा। कपिल अल्ताफ से कहते है कि आज आप बहुत चमक रहे हो ऐसा लग रहा कि सर को पानी मे भिगो कर रखा है और अभी- अभी निकाला है। कपिल के शो में खान सर से शो के एक्टर टीटू कहते हैं कि “आप पटना से है ना”? जिसके बाद खान सर कहते हैं कि हां और शो के एक्टर फिर कहते है कि “हमें पटना पसंद है”। जिसके बाद सभी हसने लगते हैं। आखिर बात कुछ भी हो कपिल अपनी बातों और अपने हंसमुख अंदाज से सभी का दिल जीत लेते है। द कपिल शर्मा शो इस बार भी बहुत ही मजेदार और धमाकेदार होने वाला है।
