Sudanshu Break from Anupama: अनुपमा टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो है और पिछले कुछ दिनों से इस शो में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो की टीआरपी गिरते हुए दिखाई दे रही है और समर की मौत के बाद दिखाई जा रहा है ट्रैक दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद दर्शकों को तगड़ा झटका लगने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वनराज शो से ब्रेक ले रहे हैं और अब उन्हें कुछ दिन शो में नहीं देखा जाएगा। एक्टर सुधांशु ने इसकी वजह भी बताई है कि आखिरकार वह शो में नजर क्यों नहीं आएंगे।
Also read: जानिए अनुपमा और सई कैसे एक दूसरे से मिलते हैं: Anupama and GHKKPM
शो में नहीं आएंगे नजर
सुधांशु ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए यह बताया है कि उन्हें कुछ दिनों तक अनुपमा में नहीं देखा जाएगा क्योंकि वह दुबई वेकेशन पर जा रहे हैं। एक्टर ने बताया कि वनराज रिहैब सेंटर जा रहा है और रियल लाइफ में वह वेकेशन पर जा रहे हैं जो रिहैब सेंटर की तरह ही है। सुधांशु ने यह भी बताया की शूटिंग के लास्ट के दिन उनके लिए काफी मुश्किल भरे रहे। शो में समर्थ की मौत का सीन दिखाया गया था जो सभी के लिए शूट करना काफी मुश्किल था। दर्शकों के लिए भी यह सीक्वेंस देखना मुश्किल था। यह बहुत इमोशनली ब्रेक करने वाला मूवमेंट था और फिर मैंने ब्रेक लेने के बारे में सोचा। एक्टर ने कहा कि वह लाइव इसलिए आए हैं ताकि वह यह जान सके कि दर्शक अनुपमा में दिखाए जा रहे हैं सीन को लेकर कैसा फील कर रहे हैं।
शो का ट्रैक
फिलहाल शो में दिखाई जा रहे हैं ट्रैक की बात करें तो समर की मौत के बाद से वनराज को सदमे में देखा जा रहा है और वह रिहैब सेंटर जाने का फैसला करेगा। इधर बा उसे रोकेगी क्योंकि काव्या प्रेग्नेंट है और ऐसे समय में वनराज की काफी जरूरत होगी। वनराज के रिहैब सेंटर जाने के फैसले से काव्या को भी दुख होगा लेकिन किसी की बात ना सुनकर वनराज जाने का फैसला करेगा।
