सितारे जिन्हें मिले मशहूर किरदार लेकिन फिर दूसरे चेहरों ने पर्दे पर दिखाया कमाल: Bollywood Actors who were Replaced
Bollywood Actors who were Replaced

Bollywood Actors who were Replaced: बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपने फिल्मों का लेकर चर्चा में बने रहते हैं। चलिए आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो पहले किसी और को ऑफर हुई थी और फिर जिसने इसमें किरदार निभाया। बॉलीवुड के सभी सितारों को हमेशा अपनी फिल्मों के चलते सुर्खियों में बने हुए देखा जाता है। सितारे क्या कर रहे हैं। वह कौन सी फिल्म में नजर आने वाले हैं। किस तरह का किरदार निभाएंगे। यह जानने में दर्शकों को काफी इंटरेस्ट होता है। कहीं फिल्मों में ऐसा भी हुआ है कि जो किरदार पहले दूसरे सितारों को ऑफर किया गया था उसे बाद में दूसरे सितारों ने निभाया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Also read: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं ये सेलेब्स, लगा है लाखों का चुना: Bollywood Celebrity Fraud

Bollywood Actors who were Replaced
badhai ho

‘बधाई हो’ बॉलीवुड की एक चर्चित कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना को बेहतरीन किरदार निभाते हुए देखा गया था। आयुष्मान खुराना वैसे भी अपने वर्सेटाइल किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस फिल्म में पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा को लिया जाने वाला था लेकिन फिर उनकी जगह आयुष्मान ने इसमें काम किया।

lust stories
lust stories

फिल्म लस्ट स्टोरी में कियारा आडवाणी ने जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म में उन्होंने जो किरदार निभाया था उसने लोगों को हैरान कर दिया था। कियारा आडवाणी के पहले इस फिल्म का ऑफर कृति सेनन को दिया गया था लेकिन उन्होंने इसमें काम नहीं किया।

shershah
shershah

शेरशाह में कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शानदार किरदार निभाया था। इस फिल्म में अपनी सादगी से कियारा ने लोगों का दिल जीत लिया था। कृति सनोन के पहले आलिया भट्ट को यह रोल वापस किया गया था लेकिन उन्होंने किसी कारण से फिल्म करने से मना कर दिया था।

kabir singh
kabir singh

जब फिल्म कबीर सिंह बनाने की बात आई थी तब रणबीर कपूर और शाहिद कपूर दोनों ही इसके लिए ऑप्शन थे लेकिन आखिरकार ये रोल शाहिद कपूर को ऑफर किया गया और उन्होंने जिस तरीके से इस किरदार को निभाया, वह लोगों के दिल में बस गया।

raanjhana
raanjhana

रांझना एक ऐसी फिल्म है जिसमें सोनम कपूर और धनुष को एक साथ काम करते हुए देखा गया था। लेकिन इससे पहले ये ऑफर शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को दिया गया था। हालांकि इन दोनों ही सितारों ने जोया और कुंदन का किरदार बेहतरीन तरह से निभाया।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...