Bollywood Celebrity Fraud: आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को झांसे में लेकर उनसे लाखों रुपए लेकर उनके साथ फ्रॉड किया जा रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इस फ्रॉड का शिकार बन चुके हैं।
ऋतिक रोशन से लेकर शबाना आजमी तक कई सेलेब्स है जिन्हें फ्रॉड का शिकार बना कर उनसे लाखों रूपये ठगे गए हैं। किसी ने महंगी शराब मंगवा कर तो किसी ने लालच में आकर लाखों रूपये गंवा दिए। आज हम आपको उन सभी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। चलिए जानते हैं उनके बारे में –
ये सेलेब्स हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार
शबाना आजमी

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, उन्होंने ऑनलाइन एक महंगी शराब ऑर्डर की थी। इसके पैसे भी उन्होंने दे दिए थे। लेकिन उनके पास प्रोडक्ट की डिलीवरी नहीं की हुई। ऐसे में एक्ट्रेस ने उन लोगों को कॉल करने की भी कोशिश की। लेकिन जिनसे उन्होंने शराब आर्डर कर के मंगवाई उन सभी ने फोन बंद कर लिया और एक्ट्रेस को ठगी का शिकार बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर शबाना आजमी को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया।
अन्नू कपूर

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर भी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। दरअसल उन्होंने करीब 4 लाख 36 हजार ऑनलाइन फ्रॉड में गवा दिए। आपको बता दें, एक व्यक्ति ने प्राइवेट बैंक का अधिकारी बनकर उनकी केवाईसी डीटेल्स को अपडेट करने के लिए उनसे बात की और एक्टर मान गए। ऐसे में एक्टर के बैंक से लाखों रूपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी जब एक्टर ने पुलिस को दी तो उन्होंने सख्ती से मामले की जांच कर एक्टर को उनके पैसे वापस दिलवाने में मदद की।
पायल रोहतगी

एक्ट्रेस पायल रोहतगी के साथ भी ऑनलाइन फ्रॉड किया जा चूका है। दरअसल, उन्हें एक क्लॉथिंग वेबसाइट के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने करीब 20 हजार से ज्यादा रूपये इस स्कीम में गवा दिए। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया। हालांकि इस फ्रॉड के बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया।
अक्षय खन्ना

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय खन्ना ने भी एक लालच के चक्कर में 50 लाख रूपये गवा दिए। दरअसल, इस मामले को लेकर अक्षय खन्ना ने अंधेरी के एक दंपति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
ऐसे में उन्होंने बताया था कि 50 लाख रूपये की ठगी उस दंपत्ति ने उनके साथ कि। दरअसल, 50 लाख को 45 दिन में दुगना करने के वादे के साथ कमोडिटी बाजार में निवेश करने की बात उन दंपत्ति द्वारा की गई थी। ऐसे में इस लालच में एक्टर आ गए और उन्होंने पैसे दे दिए।
ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। दरअसल उन्हें भी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बनाया जा चुका है। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड में करीब 50 लाख रूपये दवा दिए जो उन्हें वापस भी नहीं मिल पाए। इतना ही नहीं इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित नेने का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी ऑनलाइन फ्रॉड में करीब 50 लाख रूपये गवा दिए।
