Shreyas Talpade Heart Attack: बॉलीवुड से 14 दिसंबर को शाम शॉकिंग खबर आई। फेमस एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के बेलेव्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी कराईं, और ये सर्जरी सक्सेसफुल रही।
Also read : फेन से को-स्टार बनने तक का सफर, वायरल हुई विक्की कौशल की बचपन की तस्वीर: Vicky Kaushal with SRK
इस दिन डिस्चार्ज होंगे श्रेयस?
हॉस्पिटल में डॉक्टर ने एक्टर की हेल्थ का अपडेट दिया है। जब रात 10 बजे को श्रेयस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, तो उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। उसके बाद उनकी हालत में सुधार है। कुछ दिनों में श्रेयस को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
तबीयत खराब होने के पहले किया था एक्शन सीन शूट
तबीयत खराब होने से पहले श्रेयस मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें श्रेयस भी दिख रहे थे। अक्षय और श्रेयस इस वीडियो में स्टंट कर रहे हैं। वीडियो में एक्टर्स को मस्ती करते हुए देखा गया है। मगर किसी को भनक नहीं थी कि अगले कुछ समय में श्रेयस की तबीयत खराब हो जाएगी। शूटिंग खत्म होने के बाद श्रेयस को अनइजी फील हो रहा था। तुरंत ही उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शूटिंग करते वक्त उनकी तबीयत एकदम ठीक थी। अपने हिस्से की शूटिंग उन्होंने अच्छे से की थी। लेकिन अब सर्जरी के बाद उनकी कंडीशन स्टेबल है।
इन फिल्मों में दिखेंगे श्रेयस
श्रेयस के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वेलकम टू जंगल के अलावा श्रेयस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में भी नज़र आयेंगे। श्रेयस इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाएंगे। कुछ दिन पहले मूवी से उनका पहला लुक सामने आया था। सभी ने एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की थी। इसके बाद वो ‘हाउसफुल 4’ “वेलकम टू दा जंगल” में दिखेंगे। श्रेयस की हिट फिल्मों में गोलमाल रिटर्न्स, हाउसफुल 2, डोर, ओम शांति ओम शामिल हैं।
