Shahid and Mira Mumbai Home: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का अरेंज्ड लव इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। मीरा राजपूत काफी टैलेंटेड और बेहद खूबसूरत हैं। मीरा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज को अपने लुक्स और स्टाइलिश अंदाज से पूरी टक्कर देती हैं। यूं तो शाहिद और मीरा की शादी 15 साल के ऐज गैप के कारण काफी कंट्रोवर्शियल रही थी। लेकिन आज ये अरेंज्ड कपल अपने बच्चों के साथ काफी खुश है। ऐसे में आपको बता दें हाल ही शाहिद और मीरा ने सोशल मीडिया पर अपने नए आशियाने की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें 10,000 स्क्वायर फुट को 4 बेडरूम डुप्लेक्स में डिजाइन किया गया है। मीरा के अनुसार इस घर में बच्चों के खेलने के लिए स्पेस होने के साथ काम और गेस्ट्स के लिए भी पूरा स्पेस है। जिसे उन्होंने अपने और शाहिद के एस्थेटिक्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। आइए शाहिद और मीरा के सुपर लग्जरी मुंबई होम से इंस्पिरेशन जानते हैं।
शाहिद और मीरा के सुपर लक्जरी और कोजी होम डिजाइन से लें इंस्पिरेशन
मीरा कपूर ने साझा की अपनी होम स्टोरी
मीरा राजपूत इस खूबसूरत घर से पहले हम 3 बेडरूम, किचन और हॉल के साथ शहीद के स्पेशल बैचलर अपार्टमेंट में रहते थे। जहां मेरी बेटी मिशा पैदा हुई जिसके बाद हमने अपने बेबी को फिट करने के लिए कुछ बदलाव किए। लेकिन इसके बाद जब मैं अपने बेटे के साथ प्रेग्नेंट थी तब हमने कुछ अच्छी जगहें देखनी शुरू कर दी थी। उसके बाद वर्ली का ये लक्जरी हाई राइस शहीद को काफी पसंद आया है। जिसे जब मैंने देखा तो ये बिल्कुल हमारे अनुसार नहीं था। लेकिन, मैंने जैसे ही इस जगह को देखा था…मैं समझ गई थी यही मेरा घर होने वाला है।
बच्चों और काम के लिए स्पेस जरूरी है
शाहिद और मीरा का ये बेहद खूबसूरत लग्जरी होम लगभग 10,000 स्क्वायर फुट में बना हुआ है। जिसमें बच्चों के एंटरटेनमेंट के लिए खेलने का स्पेस होने के साथ काम करने के जगह है। इसमें खास बात ये है कि ये सारा स्पेस इंटरवूवन रखा गया है। नीचे की ओर बड़ा लिविंग स्पेस होने के बाद ऊपर की ओर ग्लैम रूम, गेस्ट रूम, थिएटर और लाउंज, शाहिद का डीजे टेबल, बेहतरीन ओपन एयर जिम और वर्क ऑफिस मौजूद है। ऊपर नीचे के सेपरेशन से सबको एक कॉर्नर किल जाता है कहां आप थोड़ा स्पेस ले सकते हैं।
मीरा हैं, संडे पार्टी होस्ट करने की शौकीन
मीरा राजपूत कहती हैं, उनकी मां को घर में लॉन्च और पार्टीज ऑर्गेनाइज करना बहुत पसंद है। और वे ये सब देखते हुए बड़ी हुई हैं, और वे खुद अपने घर में संडे पार्टीज ऑर्गेनाइज करना बहुत पसंद करती हैं। ऐसे में मीरा फ्रेश फ्लॉवर्स से लेकर टेबल पर हर फूड को खुद मैनेज करती हैं। मीरा राजपूत कहती हैं, मैं अपने घर को हमेशा से कुछ इस तरह डिजाइन करना चाहती थी। जिसमें में अपनी फैमिली के अलावा फैमिली फ्रेंड्स और गेस्ट्स को होस्ट कर सकूं। और मेरा घर मेरे क्लॉज लोगों के लिए हमेशा वेलकमिंग और कोजी रहे।
सुपर लग्जरी और एस्थेटिक इंटीरियर
घर के इंटीरियर की बात करें तो मीरा कपूर कहती हैं, इस घर में काफी चीजें मेरे छतरपुर फॉर्महाउस से इंस्पायर्ड हैं। जहां में पली बढ़ी हूं… यहां के फर्नीचर से लेकर हर डेकोर पीस काफी खास और यूनिक है। जिसे मैंने लोकल मार्केट्स से लेकर ग्लोबल मार्केट्स तक से चुना है। मीरा राजपूत असल में दुनिया भर से यूनिक चीजें इक्कठा करना पसंद करती हैं। शाहिद लाइट्स बेहद पसंद करते हैं, ऐसे में इस घर को यूनिक लाइट्स से हाइलाइट किया गया हैं। इसके अलावा घर में ब्लैक ज्योमेट्रिकल सीढ़ियां और यूनिक राधाकृष्णन सकल्पचर सबसे अलग और खास हैं।

