Sanya Malhotra Blouse Designs: मिसेज मूवी में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा आजकल सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोर रही हैं। सान्या अपनी जबरदस्त एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स के साथ-साथ यूनिक फैशन चॉइसेज से भी फैंस को इंप्रेस करना बखूबी जानती हैं। सान्या मल्होत्रा वेस्टर्न से लेकर एथेनिक तक हर लुक को बेहद खूबसूरती से स्टाइल करना जानती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से कुछ खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन इंस्पिरेशन लेना चाहती हैं। तो सान्या मल्होत्रा के टॉप 6 साड़ी लुक्स पर नजर डाल सकती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर दिखें सुपर स्टाइलिश
ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन
मिसेज फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इस खूबसूरत साड़ी लुक में किसी इंडियन गॉडेस से कम नही लग रही हैं। ऐसे में सान्या के इस खास आउटफिट की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत साड़ी के साथ गोल्डन कलर के ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया है। आजकल इस तरह के डिजाइनर ब्लाउज मार्केट में काफी पॉपुलर हैं। जिसे आप किसी भी साड़ी को खास लुक देने के लिए स्टाइल कर सकती हैं।
हॉफ स्लीव्स स्वीटहार्ट ब्लाउज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने इस एथेनिक लुक में बेहद खूबसूरत व्हाइट कलर की कॉटन साड़ी को पिकॉक ग्रीन कलर के प्रिंटेड कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ कैरी किया है। सुपर ट्रेंडी स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ ये हॉफ स्लीव्स बैकलेस ब्लाउज डिजाइन काफी खूबसूरत लग रहा है। आप भी सान्या के लुक से इंस्पिरेशन लेकर कॉटन साड़ी के साथ इस तरह का कंट्रास्ट कलर ब्लाउज हॉफ स्लीव्स स्वीटहार्ट नेक डिजाइन के साथ ट्राई कर सकती हैं।
हॉफ स्लीव्स वी नेक ब्लाउज
इस लुक में सानिया मल्होत्रा ने गोल्डन कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज को स्टाइल किया है। क्लासिक हॉफ स्लीव्स के साथ यूनिक स्मॉल वी नेकलाइन डिजाइन ब्लाउज को काफी खूबसूरत लुक दे रहा है। ऐसे में आप भी प्लेन साड़ी के साथ कुछ सिंपल सटल और एलिगेंट ट्राई करना चाहती हैं। तो सान्या के इस साड़ी लुक से ब्लाउज इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
स्ट्रैपी स्लीव्स मॉडर्न ब्लाउज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ग्रेसफुल साड़ी लुक्स से लेकर सुपर हॉट साड़ी लुक्स तक सब में खूबसूरत नजर आती हैं। ऐसे में सान्या के इस लुक की बात करें तो उन्होंने इस खास गोल्डन साड़ी को स्टाइलिश स्ट्रैपी स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन के साथ पेयर किया है। ऐसे में आप भी सान्या की तरह सिक्विन साड़ी को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं। तो इस तरह का स्ट्रैपी स्लीव्स मॉडर्न ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।
कटआउट ब्लाउज डिजाइन
इस लुक में सान्या मल्होत्रा ने राइनस्टोन वर्क के साथ डार्क रॉयल ब्लू कलर की नेट साड़ी को कैरी किया है। जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरत हैवी वर्क के साथ फ्रंट कटआउट ब्लाउज डिजाइन के साथ कैरी किया है। फ्रंट कटआउट ब्लाउज डिजाइन ने इस साड़ी लुक में चार चांद लगा दिए हैं। ऐस में आप भी अपनी फेवरेट साड़ी को स्टाइलिश और ट्रेंडी ब्लाउज के साथ स्टाइल करना चाहती हैं। तो सान्या से इंस्पिरेशन लेकर कटआउट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
