Bigg Boss 17 Weekend ka Vaar: बिग बॉस सीजन 17 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है और घर में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़ों का दौर लगातार जारी है। इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में दो हफ्ते पहले ही आयशा खान धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने आते ही मुनव्वर फारुकी पर टू टाइमिंग के आरोप लगाते हुए बहुत सी बातें कही है। घर के अंदर आने के बाद पहले तो उन्होंने मुनव्वर पर आरोप लगा दिए और उसके बाद उनसे दोस्ती करती हुई दिखाई दी और इन दोनों के रिश्ते में हर किसी को कंफ्यूज कर दिया। अब आने वाले वीकेंड के बारे में सलमान खान इस मुद्दे को उठाने वाले हैं और जमकर बवाल मचने वाला है।
Also read : शो से बाहर होंगे अंकिता-विक्की? ऐश्वर्या करेंगी टॉक्सिक रिलेशनशिप का खुलासा: BB 17 Weekend Ka Vaar
सलमान खान उड़ाएंगे धज्जियां
अशोक जो लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है वह वीकेंड के बाहर के स्पेशल एपिसोड का है जिसमें सलमान खान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट करते हुए दिखाई देंगे साथ ही आयशा खान पर नियत को लेकर सवाल उठेंगे। सलमान आयशा से पूछेंगे कि वह शो में क्यों आई थी इस पर उन्हें जवाब मिलेगा कि मुनव्वर फारूकी से माफी चाहती थी। इस बार सलमान उनकी क्लास लगाएंगे और बोलेंगे कि यह तो वह घर के बाहर भी कर सकती थी। सलमान सवाल पूछेंगे कि अगर उनसे वाकई में माफी चाहती थी तो फिर घर में उनके करीब क्यों आ गई। वह कहेंगे कि मुनव्वर फारूकी की पापुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए उन्होंने यह सब कुछ किया है। इसके बाद आयशा खान को तगड़ा झटका लगेगा और वह बुरी तरह रो पड़ेंगी।
घर से बाहर होंगी आयशा
इंडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि आयशा खान की तबीयत बुरी तरह से खराब हो गई है। सलमान खान ने उनकी जो क्लास लगाई है उसके बाद वह रो-रो कर बेहोश हो गई थी और उनकी हालत को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें तुरंत इमरजेंसी में घर से बाहर निकाला है। अब आयशा शो में दोबारा आएंगे या नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि आयशा को बीपी लो की समस्या है और इसके पहले भी उन्हें शो में दो से तीन बार बेहोश होते हुए देखा गया है। यह भी हो सकता है कि मेकर्स उनकी इस परेशानी की वजह से उन्हें दोबारा शो में ना बुलाएं।
