शो से बाहर होंगे अंकिता-विक्की? ऐश्वर्या करेंगी टॉक्सिक रिलेशनशिप का खुलासा: BB 17 Weekend Ka Vaar
BB 17 Weekend Ka Vaar

BB 17 Weekend Ka Vaar: टेलीविजन का चर्चित शो बिग बॉस दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। शो में पहले से मौजूद कपल्स जहां एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। तो वहीं नए रिश्ते भी बनते बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब यहां पर एलविश यादव और मनीषा रानी को भी देखा जाएगा। वहीं एक बड़ा नियम तोड़ने की वजह से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को घर के बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। साथ ही ऐश्वर्या शर्मा अपनी टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में बात करती हुई दिखाई देने वाली हैं।

टॉक्सिक रिलेशन में थी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल है जिन्हें इस शो में देखा जा रहा है। यहां पर ऐश्वर्या को बात करते हुए देखा जाएगा कि किस तरह से एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहकर वह अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को चुकी थी। इसके बाद जो बस प्यार की भूख होती है वह सब कुछ उन्हें नील से मिला। कपल को कई बार घर में लड़ते हुए देखना चाहता है और ऐश्वर्या गुस्सा होकर कई बातें कह जाती हैं लेकिन नील हमेशा चुप रहकर प्यार से सब कुछ सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, दोनों ही आखिर में बातचीत कर सब कुछ सुलझा लेते हैं।

Also read : जल्द शुरू होगा झलक दिखलाजा सीजन 11, ये सितारे दिखाएंगे डांस मूव्स: Jhalak Dikhhla Jaa 11 Contestant

सलमान की एल्विश को सलाह

बता दें कि इस शो में एल्विश यादव और मनीषा रानी को एंट्री लेते हुए देखा जाने वाला है। यह दोनों एक साथ वीकेंड का वार पर दिखाई देंगे। बता दें कि एल्विश बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रह चुके हैं। अब जब वो यहां पर पहुंचेंगे तो सलमान उन्हें हाल ही में हुए रेप पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले को लेकर सलाह देते हुए दिखाई देंगे। एल्विश बता चुके हैं कि उन पर जितने भी एग्जाम लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरीके से गलत है। सलमान खान भी उन्हें सोशल मीडिया पर फैली नेगेटिविटी से दूर रहने की सलाह देंगे।

बाहर होंगे अंकिता और विक्की

इस वीकेंड के वार में सलमान खान कुछ ऐसे फैसला सुनाते हुए नजर आने वाले हैं जो कुछ लोगों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होने वाला है। दरअसल अंकिता और विक्की ने अपने लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी कर ली है जिस वजह से अब उन्हें बिग बॉस के घर के बाहर भी निकाला जा सकता है। चैनल का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सलमान विक्की और अंकिता को नियम तोड़ने के मामले में डांट लग रहे हैं। वह सभी कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि आप लोगों ने जो कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था उसमें टर्म और कंडीशन साफ-साफ लिखो थे और कितने लोगों ने यहां पर पूरी तरह से उन्हें माना है। घर में आने से पहले किसने किस बात की है।

विक्की और नील की बात

सलमान यह बताएंगे कि विक्की ने बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम तोड़ा और वह था नील भट्ट से बात करना। भाई जान के पूछने पर विक्की भी इस बात को कबूल करेंगे कि उन्होंने शो में आने से पहले नील भट्ट से कॉल पर बात की थी। इस पर सलमान उन्हें कहेंगे कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करते वक्त उसमें टर्म और कंडीशन लिखे हुए थे कि आपको ऐसा कुछ भी नहीं करना है। इसके बाद सलमान पेशे से वकील सना से यह भी पूछेंगे की सना टर्म और कंडीशन तोड़ने का मतलब क्या होता है। इस पर वह बताएंगे कि वायकॉम के पास अधिकार है उन्हें शो से निकाल देने का या फिर पार्टिसिपेशन डिस्कंटीन्यू रखने का। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी कि विक्की और अंकित शो में बने रहते हैं या फिर उन्हें शो से बाहर कर दिया जाता है। फैंस इस बात को जानने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं जो की आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...