Bigg Boss 19 Latest Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 19 Latest Weekend Ka Vaar

Overview:

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने तान्या मित्तल का पूरा गेमप्लान बेनकाब कर दिया है। एपिसोड में नॉमिनेशन, वापसी और डबल एविक्शन की खबरें भी देखने को मिल रही हैं।

Salman Khan Exposes Tanya Mittal’s Game Plan Against Amaal: बिग बॉस 19 का ये वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए ड्रामा और एक्सपोज से भरपूर होने वाला है। पिछले हफ्ते जहां सलमान खान ने तान्या मित्तल को अशनूर कोर के बॉडी-शेमिंग को लेकर फटकार लगाई थी, वहीं इस बार उन्होंने अमाल मालिक को लेकर तान्या मित्तल के गेमप्लान का पर्दाफाश कर दिया है। शो के नए प्रोमो में सलमान पूरी तरह से तान्या पर बरसते हुए नजर आते हैं। उन्होंने न सिर्फ उसके “भैया-सैयाँ” वाले खेल को एक्सपोज किया बल्कि साफ कहा कि उसका पूरा गेम बेकार साबित हुआ। वहीं अमाल इस पूरे ड्रामे पर मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

सलमान खान का तंज “भैया से सैयाँ तक नहीं जा सकते”

वीकेंड का वार के नए प्रोमो में सलमान खान ने तान्या मित्तल से कहा, “तान्या, तुम्हारा अमाल को नॉमिनेट करने का गेमप्लान फेल हो गया क्योंकि बिग बॉस ने तुम्हें अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। इतना बिल्डअप दिया कि तुम सबके सामने अमाल को ‘भैया’ बुलाओगी, पर किसी को फर्क नहीं पड़ा।” सलमान ने आगे कहा, “अब भैया से सैयाँ तक तो जा नहीं सकते, अगर यही तुम्हारा गेमप्लान है तो कैसा गेमप्लान है ये?” सलमान की बात सुनकर तान्या शर्मिंदा नजर आईं, जबकि अमाल मालिक हँसी नहीं रोक पाए। और ये पल दर्शकों के लिए शो का हाइलाइट बन गया।

तान्या मित्तल का गेमप्लान पूरी तरह बेनकाब

दरअसल, पिछले हफ्ते तान्या ने कहा था कि वह अमाल को भाई की तरह मानती हैं, और एपिसोड में उन्होंने सबके सामने उन्हें “भैया” कहकर बुलाया। पूरे हफ्ते उन्होंने फरहाना भट्ट से इस बारे में चर्चा की थी और कहा था कि अगर उन्हें नॉमिनेशन में मौका मिला तो वो अमाल को नॉमिनेट कर जस्टिफाई करेंगी। लेकिन जब नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई, तो बिग बॉस ने तान्या को अमाल का नाम चुनने का ऑप्शन ही नहीं दिया। इस वजह से उनका प्लान पूरी तरह फ्लॉप हो गया।

इस हफ्ते के नॉमिनेशन और डबल एविक्शन

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में प्रणीत मोरे की वापसी हुई, जो हेल्थ इश्यूज के कारण पहले बाहर चले गए थे। उनके लौटने से घरवालों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं इस बार पाँच कंटेस्टेंट अभिषेक, अशनूर, गौरव, नीलम और फराना नॉमिनेट हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते डबल एविक्शन होने की संभावना है और माना जा रहा है कि नीलम गिरी और अभिषेक बजाज घर से बाहर हो सकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...