रोहित बोस के बेहतरीन आर्ट इंस्पायर्ड लुक्स, आप भी करें ट्राई: Rohit Bose Artistic Looks
Rohit Bose Art Inspired Looks

Rohit Bose Artistic Looks: फैशन और ट्रेंड कभी भी बदल सकते हैं, ऐसे में कब कौन सा फैशन लौटकर आ जाए कहा नहीं जा सकता। बदलते ट्रेंड्स के साथ अब बीत चुके वक्त को भी कई इनफ्लुएंसर्स दोहरा रहे हैं। एक तरफ जहां कई सेलेब्स ट्रेडिशनल अटायर्स में तहलका मचाती हैं। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रोहित बोस ने भी कुछ ऐसा ही अलग हटकर किया है। बता दें, रोहित बोस जो कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं, अपनी मां की साड़ियों से ट्रेडिशनल अटायर्स क्रिएट करते रहते हैं।

अपने गजब के दिमाग की उपज से बनाए इन आउटफिट्स से ये सबको हैरान कर देते हैं। इन दिनों ये कुछ लुक्स की तस्वीरों को जीवंत कर रह हैं। रोहित ने इतिहास में पहने जाने वाले पुरुष परिधानों को अपनी मां की साड़ियों और ज्वेलरी के साथ तैयार किया। आप भी उनके इन लुक्स को क्रिएट कर कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आइए उनके खास लुक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Read More : किसी भी पार्टी में जाने के लिए यामी गौतम के इन लुक्स से लें आइडिया: Yami Gautam Party Looks

रोहित बोस के यूनिक और आर्टिस्टिक लुक्स से आप भी ले सकते हैं, इंस्पिरेशन : Rohit Bose Art Inspired Looks

उत्तर सिंधु सरस्वती सभ्यता लुक

रोहित बोस ने उत्तर सिंधु सरस्वती सभ्यता के आधार पर बनाई गई एक तस्वीर के परिधान को बेहद खास अंदाज में कैरी किया, जिसमे वो खूब जच रहे हैं। अपनी मां की एक प्लेन रेड बेस गोल्डन बॉर्डर साड़ी को धोती स्टाइल में कैरी करके रोहित ने ये खास लुक लिया। बता दें, साड़ी के वन थर्ड पार्ट से जहां उन्होंने धोती बांधी वहीं दूसरे टू थर्ड पार्ट से अंगवस्त्र और धोती का कंबाइन लुक भी ले लिया। इसके साथ गोल्डन कमरबंद, गोल्डन बाजूबंद, कढ़े और इयररिंग्स जैसे एक्सेसरीज से रोहित ने अपना ये खास लुक कंप्लीट किया। मैन बन ने रोहित के इस लुक में जान डाल दी। आप चाहें तो इस पुरातन येट न्यू लुक को ट्राई कर सकते हैं।

रोहित का ये अंदाज भी है खास

एक खास आउटफिट में रोहित ब्रिटिश इंडिया के समय के एक पुरुष के परिधान को दर्शाया है। डिजिटल पेंटर अर्सलान ने ब्रिटिश इंडिया के पुरुष परिधान की एक खास तस्वीर बनाई थी, जिसके लुक को रोहित ने बेहद खास अंदाज में क्रिएट किया। इस खास आउटफिट में उन्होंने अपनी मां की ग्रीन साड़ी को एक व्हाइट ट्राउजर पर प्लेटेड अंदाज में सरकुलरली टक इन कर लिया। जिसके ऊपर से ग्रीन कुर्ता और इंडो वेस्टर्न ओवरकोट कैरी किया। गोल्डन साड़ी से पगड़ी और दुपट्टे से कमर बेल्ट बांध कर रोहित ने अपना ये लुक कंप्लीट किया है। अर्ली मॉडर्न इंडिया के लुक में भी इसी तरह से आउटफिट क्रिएट कर रोहित ने तहलका मचा दिया है।

Read More : खुल गया है जापानी ब्यूटी का सीक्रेट, गिलास ग्लो के लिए अपनाएं ये आसान तरीके: Japanese Beauty Secrets

क्लासिकल मॉडर्न इंडिया का शानदार लुक

आर्टिस्ट अर्सलान की क्लासिकल मॉडर्न इंडिया पेंटिंग के लुक को क्रिएट कर रोहित ने फैंस को हैरान कर दिया है। इस खास लुक को क्रिएट करने के लिए रोहित ने असम में पहने जाने वाले बॉटम वियर मेखेला को कैरी किया, साथ में चादर से फ्रंट लुक में जान डालते हुए इसको धोती लुक दिया। कॉटन साड़ी से पगड़ी और गोल्डन ज्वेलरी के साथ रोहित बोस का ये खास लुक भी कंप्लीट हो गया है। आप चाहें तो रोहित बोस के इस खास लुक को कैरी कर कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में आप भी रोहित की तरह खूब जचेंगे।

ये भी है खास

इसके अलावा रोहित ने मैच्योर इंडस वैली सिविलाइजेशन, अर्ली मेडीवियल लुक, महाजनपद लुक, मेडिवेयल लुक, अर्ली मॉडर्न इंडिया लुक, और पार्टिशन के लुक भी क्रिएट किया।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...