नाइट आउट के लिए बेस्ट रहेंगी राधिका आप्टे की बोल्ड ड्रेसेज, लें आउटफिट इंस्पो: Radhika Apte Dresses for Night Out
Radhika Apte Dresses for Night Out

Radhika Apte Dresses for Night Out: बॉलीवुड की तमाम हॉट और खूबसूरत हसीनाओं में पैडमैन फेम राधिका आप्टे का जलवा बेहद एग्जॉटिक है। अपने दमदार लुक्स से वो हर किसी का मन मोह लेती हैं। दरअसल अपनी खूबसूरत मुस्कान से कहर ढाने वाली इस बला की खूबसूरत अभिनेत्री के बेहद हॉट लुक्स का हर कोई दीवाना है। अपने सिजलिंग आउटफिट्स से ये फैशन वर्ल्ड में तहलका मचा देती हैं। आप भी इनके कुछ खा बोल्ड लुक्स को ट्राई कर सकती हैं, जिनमे आप बेहद खूबसूरत, हॉट और सेक्सी लगेंगी। आइए जानते हैं इन खास लुक्स के बारे में।

Also read: सावन में त्योहारों पर प्लेन साड़ी के साथ करें ये 6 सुपर ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन ट्राई: Stylish Blouse Designs For Plain Saree

एक्ट्रेस राधिका आप्टे के सुपर स्टाइलिश वेस्टर्न लुक्स देख लें, आउटफिट इंस्पिरेशन: Radhika Apte Dresses For Night Out

उफ्फ तेरी अदा

बोल्डनेस आउटफिट की मोहताज नहीं होती। किसी किसी का हुस्न ही इतना बोल्ड होता है कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। बॉलीवुड की इस हसीना के रेड ऑफ शोल्डर शॉर्ट टॉप और स्ट्रेट हाई वेस्ट ट्राउजर लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आप भी इनके खास लुक्स को ट्राई कर आग लगा सकती हैं।

बोल्ड क्वीन

राधिका आप्टे के बोल्ड लुक्स की आग और तपिश उनके फैंस को समय समय पर देखने को मिलती है। आए दिन वो अपने कुछ शानदार हॉट लुक्स सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, जिनको देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। ब्लैक ब्रा टॉप को एक शानदार मरमेड कट स्कर्ट के साथ पेयर कर राधिका हर किसी की पहली पसंद बन चुकी हैं। आप भी इसको ट्राई कर सकती हैं।

हॉट एंड सेसी

फाल्गुनी और शेन के इस खास आउटफिट में राधिका ने तापमान को बढ़ा दिया है। उनके इस खास लुक को देखने के बाद हर कोई कह उठा “पारा इतना हाई हुआ, कि थर्मामीटर टूट गया…”। दरअसल इस बेहद खास बोल्ड, एक्सपोजिंग आउटफिट में राधिका आप्टे ने लिटरली आग लगा दी है। अगर आप भी नाइट आउट पर कुछ हॉट और सैसी आउटफिट कैरी करना चाहती हैं, तो बेझिझक इसको अपना सकती हैं।

सिंपल एंड बोल्ड

कई बार बोल्ड लुक्स को सटल लुक देने के लिए कुछ सिंपल आउटफिट्स भी ट्राई किए जा सकते हैं। ऐसा ही कुछ खास ट्राई किया राधिका आप्टे ने इस व्हाइट वन पीस के साथ। ब्लैक स्ट्रैप्स के साथ ये शॉर्ट व्हाइट फ्लोई आउटफिट सुपर ऑसम है। आप इस लुक को ट्राई कर अपने नाइटआउट में हर किसी के दिल की धड़कन बढ़ा सकती हैं।

एक हसीना थी

एक हसीना थी….थी नहीं है, जिसके कई दीवाने हैं। दरअसल अपने हॉट लुक्स से राधिका आप्टे जहां जाती हैं, आग ही लगा देती हैं। एक खास तस्वीर में राधिका ने एक व्हाइट शॉर्ट टॉप को एक व्हाइट शॉर्ट्स के साथ पेयर किया जो काफी क्लासी और हॉट लग रहा है। आप अगर अपने किसी खास नाइट आउट पर कुछ कूल और कॉम्फी ट्राई करना चाहती हैं, तो टेंशन नॉट, क्योंकि ये आउटफिट है खास आपके लिए।

हॉटेस्ट इन ब्लैक

ब्लैक कलर के ऑलमोस्ट हर आउटफिट में राधिका बेहद हॉट, सैसी और सेक्सी लगती हैं, लेकिन ये आउटफिट काफी कूल है। ब्लैक कलर के इस खास बोल्ड स्ट्रेप्स शॉर्ट टॉप के साथ राधिका ने एक ब्लैक प्लाजो पेयर किया है, जिसको देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है। आप भी नाइटआउट पर इसको अपना सकती हैं।

सटल येट हॉट

अगर आप कुछ कॉम्फी और सटल ट्राई करना चाहती हैं तो टेंशन को त्याग दीजिए क्योंकि राधिका का ये खास आउटफिट आपके लिए है। क्रीम प्रिंटेड शॉर्ट टॉप को एक शानदार स्कर्ट के साथ पेयर कर राधिका सुपरहॉट लग रही हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...