Celebrity Style: गोविंदा की बेटी टीना आहूजा अक्सर कई सारे टीवी शो में परिवार के साथ नजर आ चुकी हैं। अपनी अदाओं से लाखों फैंस का दिल जीत लेने वालीं टीना देसी हो या विदेशी हर लुक में कहर ढाती हैं। टीना आए दिन अपने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। टीना के फैशन सेंस का तो हर कोई दीवाना है। भले ही अभी तक उन्होंने बड़े परदे पर कोई मुकाम हासिल ना किया हो लेकिन फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं। आज हम आपको उनके कुछ लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी स्टाइल कर सकती हैं।
यह भी देखे-इस तरह से अपनी खूबसूरती का ख्याल रखती हैं मानवी गगरू,आप भी लें आईडिया
Celebrity Style: पिंक लहंगा
जैसा की इस तस्वीर में देखा जा सकता है टीना ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने दुप्पट्टा भी केरी किया है। लहंगे पर हेवी एब्रॉयडरी की गई है जो साफ़ नजर आ रही है। टीना के इस हॉट और ग्लैमरस लुक्स को देख फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो जाती हैं।
ग्रीन साड़ी
टीना ने इसमें स्लीव लेस ब्लाउज के साथ ग्रीन ग्लिटरी साड़ी पहनी है। साथ ही उन्होंने गोल्डन बेल्ट पेयर किया है, जो उनके इस साड़ी लुक में चार चांद लगा रहा है। इस लुक को आप नाईट वेडिंग पार्टी, फ्रेशर्स या फेयरवेल पार्टी में केरी कर सकते हैं।
ग्रीन सूट
टीना ग्रीन साड़ी के बाद ग्रीन कलर के सूट में बेहद ही प्यारी नजर आ रही हैं। गोल्डन कलर की एम्ब्रॉयडरी वाले इस सूट के साथ उन्होंने मैचिंग कलर के बड़े इयररिंग केरी किए हैं जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। अगर बात करें उनके मेकअप कि तो उन्होंने डार्क काजल और न्यूड शेड की लिस्प्सटिक लगाई है जो उनपर खूब जच रही है।
ब्लैक साड़ी
वैसे तो ब्लैक साड़ी अक्सर हर लड़की की पहली पसंद होती है। मॉडर्न ब्लैक साड़ी के साथ टीना ने मैचिंग बेल्ट पेयर की हैं। इस लुक को और खास बनाने के लिए उन्होंने सॉफ्ट कर्ली खुले बाल रखे हैं और मेकअप में उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया है, जो उनके लुक को काफी ज्यादा हॉट और सेक्सी बना रहा है।
पटियाला सूट
टीना ने ब्लैक पटियाला सूट पहना हुआ है साथ ही प्योर नेट मैचिंग चुन्नी को केरी किया हुआ है। लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने हाथों में गोल्डन बैंगल्स और बड़े गोल्डन इयररिंग केरी किए हैं। फूटवेयर की बात करें तो उन्होंने पैरों में मल्टी कलर की जूती पहनी हैं जो उन्हें पूरा पंजाबी लुक दे रही है।
ऑरेंज लहंगा
इसमें टीना ने बिना दुपट्टे के ऑरेंज लहंगा केरी किया है। साथ में उन्होंने ग्रीनिश और गोल्डन मिक्स जूलरी पहनी है। बात करें नेल पेंट की तो उन्होंने मल्टी कलर को चुना है। रेड डार्क लिपस्टिक उनके लुक को बेहतरीन बना रही है।
हर लुक में ग्लैमरस लगती हैं टीना
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा पर ट्रेडिशनल ड्रेसेस काफी सुंदर लगती हैं। फिर वह साड़ी, सूट, लहंगा जो भी हो। हर लुक्स में वह लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। फेन्स भी उनकी तस्वीरों और वीडियोज़ का दिल थाम के इंतज़ार करते हैं।
