'द फैमिली मैन' की प्रियामणि से सीखें परफेक्ट दिखना, शानदार है साड़ियों का कलेक्शन: Priyamani Style
Priyamani Style

Overview:

तेलुगु के साथ ही ​तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियामणि अवार्ड फंक्शन और अन्य सोशल गैदरिंग में अक्सर साड़ियों में ही नजर आती हैं। यही कारण है कि प्रियामणि का साड़ियों का कलेक्शन शानदार है।

Priyamani Style: ‘आर्टिकल 370’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और लुक्स से सभी को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस प्रियामणि को साड़ियां वियर करना पसंद है। तेलुगु के साथ ही ​तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बनाने वाली यह एक्ट्रेस अवार्ड फंक्शन और अन्य सोशल गैदरिंग में अक्सर साड़ियों में ही नजर आती हैं। यही कारण है कि प्रियामणि का साड़ियों का कलेक्शन शानदार है। अगर आप भी फेस्टिव सीजन या वेडिंग सीजन के लिए इंप्रेसिव, स्टाइलिश साड़ियां तलाश रही हैं तो प्रियामणि के साड़ी कलेक्शन पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए।

एक समय था जब हैवी साड़ियों में सिर्फ डार्क और ट्रेडिशनल कलर्स ही पसंद किए जाते थे। लेकिन अब इंग्लिश कलर्स भी काफी पसंद किए जाने लगे हैं। डिजाइनर जिगर माली की डिजाइन की गई प्रियामणि की यह पीच साटन सिल्क साड़ी किसी भी दिवाली पार्टी के लिए एक गुड ऑप्शन हो सकता है। इसका एलिगेंट एंब्रॉयडरी वर्क आपको ग्रेसफुल और क्लासिक लुक देगा।

एक्ट्रेस प्रियामणि की यह क्लासिक लिली साड़ी ब्रांड श्रिया खन्ना की है। ब्लैक एंड व्हाइट कलर की इस साड़ी पर रेड थ्रेड से खूबसूरत लिलि फ्लावर बने हैं। इन तीनों रंगों का कॉम्बिनेशन हमेशा ही काफी शानदार लगता है। यह एक स्टाइलिश च्वाइस है।

टिशू सिल्क साड़ियां इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इस फेस्टिव सीजन में आपको भी इस प्रकार की साड़ी अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करनी चाहिए। एक्ट्रेस प्रियामणि ने ब्रांड पीता नीला की यह पीच गोल्ड टिशू सिल्क साड़ी वियर की हैं। साड़ी पर बहूत ही शानदार एप्लीक, डोरी वर्क और हैंड एंब्रॉयडरी की गई है, जो इस साड़ी को ग्रेसफुल बना रही है। गिसेले ब्लाउज के कारण साड़ी को हैवी लुक मिल रहा है।  

अगर फेस्टिव सीजन में लाइट लेकिन ग्रेसफुल साड़ी वियर करने का प्लान है तो आप भी प्रिया​मणि की तरह कॉपर गोल्डन टिशू साड़ी चुन सकती हैं। इसका लाइट फैब्रिक काफी कंफर्टेबल लगता है और गहरा चमकता रंग आपको फेस्टिव वाइब देगा। ये लेटेस्ट ट्रेंड की साड़ियों में शामिल है। इसलिए आप इसे अपने साड़ी कलेक्शन का हिस्सा जरूर बनाएं।

फेस्टिव सीजन में हर कोई रॉयल दिखना चाहता है। अगर आपकी भी यही चाहत है तो प्रियामणि की यह रॉयल ब्लू सिल्क साड़ी आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें किया गया सिल्वर एंब्रॉयडरी वर्क इस साड़ी को बहुत ही ग्रेसफुल और स्टाइलिश लुक दे रहा है। मैचिंग ज्वेलरी से आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

कुछ साड़ियां ऐसी होती हैं, जिनका फैशन काफी नहीं जाता। प्रिंटेड सिल्क साड़ियां उन्हीं में से एक हैं। अगर आप भी कोई ऐसी ही साड़ी तलाश रही हैं तो इस तरह की प्रिंटेड सा​ड़ी अच्छा विकल्प हो सकती हैं। साड़ी को हैवी लुक देने के लिए इसके बॉर्डर पर लाइट सिल्वर वर्क किया गया है। इस तरह की साड़ी आप किसी भी पार्टी, फंक्शन या त्योहार पर वियर कर सकती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...