मलाइका अरोड़ा के वेस्टर्न लुक्स देखकर उड़ जाएंगे होश, हो जाएंगे मदहोश: Malaika Western Look
Malaika Arora Western Outfits

Malaika Western Look: 49 साल की उम्र में भी मलाइका का जलवा कायम है। उन्हें देखकर शायद ही कोई इस बात का अंदाजा लगा सके कि उनकी सही उम्र क्या है। बढ़ती उम्र के साथ एक्ट्रेस की हॉटनेस भी बढ़ती ही जा रही है। मलाइका अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। एक्ट्रेस भले ही बॉलीवुड से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए मलाइका आज भी अपने फैंस के बीच चर्चाओं में रहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी मलाइका काफी विवादों में रहती हैं। इसके अलावा अगर बात की जाए, उनके फैशन सेंस की तो, इसमें उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सकता।

उनके लुक्स दिल को चुरा लेने वाले होते हैं। अगर आप भी बढ़ती उम्र में भी खूबसूरत और फिट दिखने की तमन्ना रखती हैं, तो आपको मलाइका के स्टाइल स्टेटमेंट से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। उनका स्टाइल जबरदस्त है। देसी से लेकर वेस्टर्न तक हर लुक में हसीना कातिलाना नजर आती हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको मलाइका अरोड़ा के वेस्टर्न लुक्स दिखाएंगे।

कॉटन थाईस्लीट ड्रेस

अगर आप गर्मियों में भी सबसे फैशनेबल और यूनिक दिखना चाहती हैं, तो आपको मलाइका के इस लुक से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। उनका ये लुक दिल को छू लेने वाला है। इस तरह के लाइटवेट और सिंपल आउटफिट कमाल के लगते हैं। इसके साथ में एक्ट्रेस ने हैवी इयरिंग्स पेयर की हैं।

ब्लैक गाउन है कमाल

इस ब्लैक कलर के डिजाइनर गाउन में मलाइका कमाल की लग रही हैं। इस आइटफिट को कैरी करके एक्ट्रेस किसी पार्टी में कहर मचाने के लिए तैयार दिख रही हैं। अगर आप भी किसी पार्टी में जाना चाहती हैं और ड्रेस सेलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो आपको मलाइका के इस लुक को जरूर रिक्रिएट करना चाहिए।

ब्लैक ब्लेजर विद नेट स्कर्ट

मलाइका का ये पावर बॉसी लुक बहुत ही स्टनिंग है। इस लुक को हर ऑफिस गोइंग विमेन को जरूर ट्राई करना चाहिए। मलाइका का ये लुक प्रूफ है कि उनको फैशन के मामले में कोई भी टक्कर नहीं दे सकता। इस लुक को उन्होंने बहुत ही कूल हेयर स्टाइल और फॉर्मल हील्स के साथ कंप्लीट किया है। हसीना का ये ऑल ब्लैक लुक शानदार है।

व्हाइट पावर बॉसी लुक

अगर आप ऑफिस में कूल दिखना चाहती हैं, तो आपको मलाइका का ये लुक जरूर पसंद आएगा। एक्ट्रेस का ये स्टाइल जबरदस्त है। उनके इस लुक से नजर हटा पाना मुश्किल है। व्हाइट कलर काफी क्लासी लगता है। ऐसे में आपको भी इस क्लासी लुक को जरूर रिक्रिएट करना चाहिए।

यह भी देखें-यह भी देखें-मच्छरों का घर में बढ़ गया है आतंक, तो ये पत्ते दिला सकते हैं छुटकारा: Plants For Get Rid Mosquitoes

ब्लू थाईस्लीट ड्रेस

इस ब्लू थाईस्लीट ड्रेस में एक्ट्रेस अपनी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अपने इस सिंपल मगर स्टाइलिश लुक से एक्ट्रेस सभी का दिल जीत रही हैं। उनका ये स्टाइल कमाल का है। इसके साथ उन्होंने बहुत ही खूबसूरत रॉयल ज्वैलरी भी कैरी की है। साथ में उनकी पर्ल सैंडेल्स काफी रॉयल लुक दे रही हैं।

आपको भी बढ़ती उम्र में भी अगर सबसे खास दिखना है, तो आपको एक्ट्रेस के इन वेस्टर्न लुक्स से इंस्पीरेशन जरूर लेनी चाहिए।