Pashminna Serial Update: सोनी सब पर आने वाला सीरियल पश्मीना में राघव और पश्मीना की लव स्टोरी कुछ फिल्मी सी नजर आती है। जहां मुंबई से आए राघव और एक टूरिस्ट गाइड पश्मीना जब एक बार मिलते हैं तो जिंदगी कुछ इत्तेफाक रचती है कि वे बार-बार मिलते हैं। राघव ने पश्मीना की जिंदगी में एक हीरो की तरह एंट्री ली है। उसने पश्मीना के साथ हाउसबोट कंपटीशन में हिस्सा लेकर उसे कंपटीशन जिताया। यह कंपटीशन पश्मीना के लिए इसलिए भी खास था क्योंकि जीत की राशी 80 हजार रुपए थी जो उसके और उसकी मां के लिए बहुत बड़ी रकम थी। इन पैसे से एक नई मोटर आनी थी जो हाउस बोट चलने के लिए जरुरी थी। यह हाउसबोट ही इन दोनों मां-बेटियों के आजीविका का एक मात्र जरिया है।
Also read : जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा कथा अनकही, फिलहाल दिखाई जा रही ये कहानी: Katha Ankahee Off Air
आसान नहीं है अकेली जिंदगी
एक सिंगल महिला के लिए जिंदगी जीना कितना मुश्किल होता है यह बात दर्शक पश्मीना सीरियल में देख रहे हैं। हाउस बोट कंपटीशन जीतने के बाद भी पश्मीना और उसकी मां की मुश्किल कम नहीं हुई। लोग इस बात को बर्दाशत नहीं कर पा रहे कि एक लड़की ने इस कंपटीश्न को जीता है। इस लोगों में पश्मीना के सगे मामा का नाम तक शामिल है। इन दोनों से बार-बार यह सवाल किया जा रहा है कि आखिरा वो कौन था जिसने पश्मीना की मदद की।
मैं कश्मीरी हूं
आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि पश्कीना और उसकी मां को लोगों ने घेर रखा है। लोग कह रहे हैं कि इनसे हाउसबोट छीन ली जाए क्योंकि बाहर वाला कोई आकर इस कंपटीशन में हिस्सा नहीं ले सकता। पश्मीना और उसकी मां बेबसी में आंसू बहा रही हैं। वो लोगों के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहीं। इसी बीच राघव आता है और कहता है। पश्मीना का पार्टनर बाहर वाला नहीं था। मैं कश्मीरी हूं और मैंने ही इस कंपटीशन में पश्मीना के साथ हिस्सा लिया था।
