परिणीति चोपड़ा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट, राघव ने किया रिएक्ट: Parineeti Music Concert
Parineeti Music Concert

Parineeti Music Concert: परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड में ‘इश्क़जादे’ से अपना डेब्यू किया। एक्टिंग के साथ लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हैं। उन्होंने ‘माना के हम यार नहीं’, ‘तेरी मिट्टी’ और ‘मतलबी यारियां‘ जैसे गानों में अपनी आवाज दी है। अब ऐसा लगता है कि यह खूबसूरत एक्ट्रेस खुद को एक सिंगर के रूप में पहचाने जाने के लिए लोगों को तैयार कर रही है। हाल ही में उन्होंने मुंबई म्यूजिक फेस्टिवल में लाइव सिंगिंग के साथ स्टेज पर डेब्यू किया। 

Also read : जानिए संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ का कैसा है टीजर: Heeramandi Teaser Release

31 जनवरी, 2024 को, परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी की लाइव कॉन्सर्ट से एक फोटो शेयर की। और राघव ने उनके लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने परिणीति की नई जर्नी और म्यूजिक में नया सफर शुरू करने पर खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने यह भी बताया कि परिणीति एक क्लासिकल सिंगर हैं और म्यूजिक उनकी रगो में बहता है। 

परिणीति चोपड़ा ने बताया कि अपने म्यूजिक करियर को नया रूप देने के लिए राघव ने मोटिवेट किया है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से अपना म्यूजिक करियर शुरू करना चाहती थीं। उन्होंने अपने पति राघव चड्ढा को हर दिन उन्हें मोटिवेट करने का श्रेय दिया और उन्होंने ही उन्हें सिंगिंग में आने के लिए मोटिवेट किया। इससे पहले परिणीति ने अपनी पहली करवा चौथ और दिवाली की फोटो पोस्ट की थी। जिसमें एक्ट्रेस ने लाल रंग के शरारा में फोटो शेयर की थी। स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ मिनिमल मेकअप से लुक को कम्प्लीट किया। जिसमें परिणीति अपने गुलाबी रंग के चूड़े और सिन्दूर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं थीं।