यारियां 2 (Yaariyan 2)
Yaariyan 2

दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की फिल्म यारियां 2 (Yaariyan 2) शुक्रवार, 20 अक्टूबर को रिलीज़ हो गई है। फिल्म तीन कजिन्स के प्यार, दोस्ती और बॉन्डिंग की कहानी पर आधारित है। फ़िल्म में दिव्या खोसला के अलावा मिजान ज़ाफरी और पर्ल वी पुरी भी है जो कि तीनों कजिन्स हैं और तीनों की अपनी अलग-अलग लव स्टोरीज चल रही हैं।

यह फिल्म मलयालम फिल्म बैंगलोर डेज़ की रीमेक है। दिव्या खोसला जहां अपनी शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव से परेशान हैं, वहीं पर्ल वी पुरी को प्यार में धोखा मिलता है। मिज़ान अपने पैशन बाइक रेसिंग के लिए अलग फाइट करते नजर आते हैं।

यारियां 2 (Yaariyan 2): Review of Review

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

Rating: 3 out of 5.

दिव्या खोसला कुमार और मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी कजिन्स और फ्रेंड्स के रूप में बहुत अच्छा बॉडिंग शो करते हैं, चाहे हल्के-फुल्के और मजेदार पल हों, झगड़े हों या एक-दूसरे का साथ देना हो।

Amar Ujala (अमर उजाला)

Rating: 3 out of 5.

फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। फिल्म की पटकथा बिखरी सी जरूर है लेकिन इस फिल्म में दम नज़र आता है। दिव्या खोसला कुमार का किरदार फिल्म के दूसरे हिस्से में गुजरता है तो आंखें नम हो ही आती हैं। हालांकि फिल्म की कहानी आज के दौर के युवाओं की दोस्ती की कहानी बिल्कुल नहीं है।

फर्स्ट पोस्ट (First Post)

Rating: 2 out of 5.

दिव्या खोसला कुमार, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया था, यहां प्रमुख भूमिकाओं में से एक हैं, और उनके प्रदर्शन में परिपक्वता अभी भी नहीं है। मिज़ान ज़ाफरी कठोरता को उग्रता समझने की गलती करते हैं और प्रिया प्रकाश वरियर और वरीना हुसैन मुश्किल से अपना जलवा दिखा पाते हैं।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)

Rating: 2.5 out of 5.

पारिवारिक फिल्म देखने की इच्छा है तो आप इस फिल्म को देखने ज़रूर जा सकते हैं। कहानी दिल को छूती है लेकिन थोड़ी और कसावट के साथ पेश होती तो देखने का मजा दोगुना हो जाता। निर्देशन और एक्टिंग दोनों में दिव्या खोसला की कोशिश अच्छी है लेकिन परफेक्शन आना बाकी है। मिज़ान जाफरी की शुरुआत अच्छी है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience Reaction)

इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिव्यू मिला है। भाई-बहनों के बीच के उतार-चढ़ाव को बताती इस फिल्म के आइडिया को फ्रेश ट्रीटमेंट बताया है। फिल्म में जावेद ज़ाफरी के बेटे मिज़ान की तारीफों के पुल बांधे।

ट्रेलर में दिखें एक-दूसरे पर मर मिटने वाले कजिन्स

ट्रेलर में आपकों कुछ ऐसे सीन्स भी देखने को मिलेंगे, जब एक दूसरे पर मर मिटने वाले ये कजिन्स एक दूसरे के ही खिलाफ हो जाते हैं।

इससे पहले इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया था। दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar ) इस फिल्म में मुख्य क़िरदार निभाती नजर आने वाली हैंI इसके अलावा ‘यारियां 2’ फिल्म में यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) और मीजान जाफरी (Meezaan Jafri) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगेI साथ ही, टीवी जगत के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) भी इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैंI ये पर्ल वी पुरी की पहली फिल्म हैI

दिव्या खोसला कुमार ने फिल्म का पोस्टर किया शेयर

इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आयुष माहेश्वरी और दिव्या खोसला कुमार ने किया हैI इस फिल्म से दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar ) सात साल बाद डायरेक्टर के तौर पर कमबैक कर रही हैंI ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती हैI दिव्या की लास्ट डायरेक्ट की गई फिल्म ‘सनम रे’ थी, जो 2016 में आई थीI 

Yaariyan 2 Bollywood Movie

निर्देशकराधिका राव , विनय सप्रू
निर्माताभूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार, आयुष माहेश्वरी और अयांश पांडे
अभिनेताअनस्वरा राजन, दिव्या खोसला कुमार,वरीना हुसैन
पर्ल वी पुरी, प्रिया प्रकाश वरियर, मिजान जाफरी
यश दासगुप्ता और उषा सुब्रमण्यन सक्सेना
कास्टिंगगिरधर स्वामी
साउंड डिपार्टमेंटराकेश जयसवाल
पटकथामुहम्मद आसिफ अली
भाषाहिन्दी
Yaariyan 2 Bollywood Hindi Movie


यारियां 2 Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video

Yaariyan 2 News

रिश्‍तों और सपनों के बीच युवाओं का अलग रूप दर्शाती ‘यारियां 2’: Yaariyan 2 Review

Yaariyan 2 Review: आज की भागमभाग भरी जिंदगी में रिश्‍तों में जहां कमियां तलाशने वालों की कमी नहीं है। वहीं ‘यारियां 2’ भाई बहन के बंधन और प्‍यार की मीठी कहानी लेकर आई है। हर किसी ने जिस मिठास का बचपन में महसूस किया…

यारियां 2 में नज़र आएंगे ये कलाकार, अक्टूबर में रिलीज़ होगी फिल्म: Yaariyan 2

Yaariyan 2: इस साल कई नई फिल्में पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। जिनमें यारियां 2 भी है। यारियां को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म यारियां 2 के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। 20 अक्टूबर 2023 में फिल्म के रिलीज़ होने…

यारियां 2 अन्य विवरण

डायलॉगमुहम्मद आसिफ अली
रिलीज डेट 20 अक्तूबर, 2023
प्रोडक्शन डिजाइनशंकर सामंत
देशभारत
टाइगर 3 अन्य विवरण

यारियां 2 स्टार कास्ट

  • Anaswara Rajan              
  • Divya Khosla Kumar       
  • Warina Hussain               
  • Pearl V Puri            
  • Priya Prakash Varrier              
  • Meezaan Jafri          
  • Yash Dasgupta        
  • Usha Subramanian Saksena

यारियां 2 वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video


यारियां 2 तस्वीरें

FAQ | यारियां 2

यारियां 2 कब रिलीज हो रही है?

फिल्म ‘यारियां 2’ 20 अक्तूबर, 2023 को रिलीज हो रही है।

यारियां 2 के निर्देशक कौन हैं?

फिल्म ‘यारियां 2’ के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू हैंI

फिल्म यारियां 2 में कौन –कौन से अभिनेता नज़र आएंगे?

दिव्या खोसला कुमार इस फिल्म वे मुख्य क़िरदार निभाती नजर आएँगीI इसके अलावा यश दासगुप्ता, मीजान जाफरी और टीवी के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी भी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैंI

दिव्या खोसला कुमार ने कौन-कौन सी फ़िल्में बनाई हैं?

दिव्या खोसला कुमार 2014 ‘यारियां’ और 2016 ‘सनम रे’ ये दो फ़िल्में बनाई हैंI इस फिल्म से दिव्या खोसला कुमार सात साल बाद डायरेक्टर के तौर पर कमबैक कर रही हैंI

दिव्या खोसला कुमार के पति का नाम क्या है?

दिव्या “टी-सीरीज़” के प्रमुख भूषण कुमार की पत्नी हैंI

पर्ल वी पुरी ने कौन से सीरियल में काम किया है?

पर्ल ने ‘नागिन 3’ के अलावा ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’, ‘मेरी सासू मां’, ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में भी काम किया हैI