मृणाल ठाकुर ने मुंबई में खरीदे फ्लैट, कंगना की फैमिली से है खास कनेक्शन: Mrunal Thakur New Home
Mrunal's skin care secret

Mrunal Thakur New Home: मृणाल ठाकुर बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वह स्क्रीन पर अपने शानदार अभिनय कौशल और अच्छे व्यवहार लिए जानी जाती हैं। मृणाल को आखिरी बार फेमस एक्टर नानी के साथ फिल्म ‘हाय नन्ना’ में देखा गया था। इसके अलावा, मृणाल का फैशन स्टेटमेंट एक ऐसी चीज है जो हर बार फेंस के दिलों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। अब मृणाल अपनी लाइफ में एक के बाद एक सक्सेस अचीव कर रही है।

Also read: Mrunal Thakur Styles: मृणाल ठाकुर के यह स्टाइलिंग टिप्स आपको देंगे गॉर्जियस साड़ी लुक

मृणाल ठाकुर मुंबई जैसे महंगे शहर में दो फ्लैट की मालिक बन गईं। जिस फ्लैट की मालकिन अब मृणाल है, वो कभी कंगना रनौत के परिवार के पास था। मुंबई के एक ब्रोकर ने इस डील को करने में मदद की फिलहाल एक्ट्रेस की पसंद के मुताबिक फ्लैट को दोबारा बनाया जा रहा है। दोनों फ्लैट्स की कीमत 10 करोड़ रुपये है।

मृणाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस में से एक हैं, उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज होती रहती हैं। हालांकि, जब वह इंडस्ट्री में शामिल हुईं, तो उन्हें भी काफी संघर्ष करना पड़ा। मृणाल ने याद किया कि टॉलीवुड में उनके कदम रखने पर लोगों ने अजीब प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने टॉलीवुड में शामिल होने का निर्णय तब लिया था, जब वह अपने हिंदी फिल्म करियर में काफी अच्छा कर रही थीं। इसलिए, उनके प्रोफेशन चेंज को वास्तव में फेंस द्वारा स्वीकार नहीं किया गया था। लोगों ने इसे उनके लिए ‘एसिड टेस्ट’ भी कहा।

मृणाल ने अपना नाम बनाने के लिए काफ़ी संघर्ष किया, लेकिन वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के लिए दूसरों को श्रेय देने का मौका कभी नहीं चूकतीं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि “कैसे स्टार किड्स को अक्सर ऑनलाइन भारी आलोचना का सामना करना पड़ता है। मृणाल ने कहा कि जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे जैसे स्टार किड्स और दूसरे लोगों की आम तौर पर कोई गलती नहीं होती है। बल्कि मीडिया उन्हें परेशानियों में डालती हैं। क्योंकि एक बार मृणाल को जान्हवी के चक्कर में मीडिया ने नजरअंदाज कर दिया था।