Overview:
फिल्मी दुनिया को अधिकांश लोग फॉलो करते हैं, ट्रेंड्स भी वहीं से आते हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी के बाद भी करियर की ऊंचाइयों को छूने का ट्रेंड, नई जिम्मेदारियां उठाने का जोश, खुद की पहचान को और मजबूत बनाने का जज्बा भी समाज में फॉलो होगा।
Mother’s Day Special: प्रेगनेंट होने का मतलब करियर पर ब्रेक लगना और अगर आप ग्लैमर वर्ल्ड से हैं तो यह करियर खत्म करने जैसा माना जाता था। लेकिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज ने इस धारणा को तोड़ डाला है। इन डीवाज ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि मां बनना करियर में कोई रुकावट नहीं है। बल्कि बच्चे के साथ भी मां अपने करियर की ऊंचाइयों को छू सकती है। बेटी राहा के जन्म के बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट को जो सफलता मिली है, उन्हें फैंस का जो प्यार मिला है, वो यह साफ बताता है कि अब समय बदल गया है। और लोग भी इस बदलाव को स्वीकार कर रहे हैं। इस मदर्स डे पर हम बात करते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेज के बारे में जो समाज के नजीर बन गई हैं।
Also read: मतलबी दुनिया में बच्चा न बन जाए इमोशनल फूल, उसे बनाएं मेंटली स्ट्रांग: Mentally Strong Kid
करीना कपूर ने की शुरुआत
प्रेगनेंसी के बाद सफल करियर की राह पर चलने का ट्रेंड एक्ट्रेस करीना कपूर ने बॉलीवुड में शुरू किया। करीना बॉलीवुड की वो पहली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने प्रेगनेंसी के आठवें महीने में फोटोशूट करवाकर सभी को हैरान कर दिया था। करीना ने बेटे तैमूर के जन्म के बाद फिल्मों में सफल पारी खेली, कई ग्लैमरस फोटोशूट करवाए और फैशन शोज की शो स्टॉपर बनीं। अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद भी करीना की सफलता का सफर जारी है। करीना ने सभी को बता दिया कि बच्चे को जन्म देना, करियर की नई शुरुआत है।
आलिया भट्ट ने किया सभी को दीवाना
आलिया भट्ट ने नवंबर 2022 में बेटी राहा को जन्म दिया। इसे उनके करियर पर ब्रेक की तरह माना जा रहा था। लेकिन इसके बाद आलिया ने ऐसा कमबैक किया कि आज दुनियाभर में वो सुर्खियां बटोर रही हैं। राहा के जन्म के बाद आलिया फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई। मेट गाला 2023 और 2024 में उनके लुक ने सभी को इंप्रेस किया।
प्रेगनेंट यामी गौतम ने की शूटिंग
एक समय था जब माना जाता था कि प्रेगनेंसी से एक्ट्रेस की ब्रांड वैल्यू कम हो जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब एक्ट्रेसेज प्रेगनेंट होने के बावजूद अपना काम बहुत ही सहजता से करती हैं। यामी गौतम भी इन्हें में शामिल हैं। यामी ने प्रेगनेंसी के दौरान फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की शूटिंग पूरी की। फिल्म में उन्होंने कई एक्शन सीन्स भी किए। यह इसका उदाहरण है कि आप चाहें तो कुछ भी हो सकता है।
दीपिका पादुकोण ने भी बांटी खुशखबरी
एक समय था जब एक्ट्रेसेज करियर खत्म होने के डर से प्रेगनेंसी की खबरों को छिपाकर रखती थीं, लेकिन इस ट्रेंड को चेंज किया दीपिका पादुकोण ने।बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वे पेरेंट्स बनने वाले हैं। हैरानी की बात तो ये है कि दीपिका ने अपने फैंस के साथ यह खबर तब शेयर की जब वे दो माह की प्रेगनेंट थीं। बॉलीवुड में शायद यह ऐसा पहला मामला है। दीपिका ने बताया कि सितंबर 2024 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
इन्होंने भी सेट किया बेंच मार्क
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस आज मदरहुड और वर्क में बैलेंस बनाकर चल रही हैं। उनकी फिटनेस सभी को हैरान करती है। शिल्पा शेट्टी, काजोल, रानी मुखर्जी, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित, जूही चावला जैसी एक्ट्रेसेज की लिस्ट लंबी है।
क्यों जरूरी है यह बदलाव
बॉलीवुड का यह बदलाव हर एक महिला के लिए भी बहुत मायने रखता है। दरअसल, हमारे समाज पर हमेशा से ही फिल्मों का गहरा प्रभाव रहा है। फिल्मी दुनिया को अधिकांश लोग फॉलो करते हैं, ट्रेंड्स भी वहीं से आते हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी के बाद भी करियर की ऊंचाइयों को छूने का ट्रेंड, नई जिम्मेदारियां उठाने का जोश, खुद की पहचान को और मजबूत बनाने का जज्बा भी समाज में फॉलो होगा।
