Mohsin Khan Career : मोहसिन खान ने कैसे एक्टर हैं, जिन्होंने टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। वह टेलीविजन के सबसे हैंडसम एक्टर में से एक हैं। कार्तिक के रूप में उन्होंने घर-घर में पहचान हासिल की है। चलिए आज हम आपको आपके फेवरेट एक्टर से जुड़ी कुछ जानकारी बताते हैं।
मोहसिन खान का चार्मिंग लोक उन्हें इंडस्ट्री के सबसे फेमस और दर्शकों का चहेता एक्टर बनाता है। चलिए आज हम आपको उनके शो, परिवार, भाई बहन, शिक्षा, गर्लफ्रेंड सभी चीजों की जानकारी देते हैं।
गुजरात के हैं मोहसिन
आपको बता दें कि मोहसिन गुजराती मुस्लिम परिवार से हैं और उनका जन्म 26 अक्टूबर 1991 को नदीयाद गुजरात में हुआ था। उनकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है।
पढ़ाई में टॉपर
एक्टिंग में टॉप रहने के अलावा पढ़ाई में भी मोहसिन खान टॉपर हुआ करते थे। उन्होंने चिल्ड्रन’स अकैडमी मुंबई से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद ठाकुर पॉलिटेक्निक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से बीएमसी की डिग्री थी हासिल की है। वह किताबी कीड़ा थे और इंजीनियरिंग में उन्होंने 80% हासिल किए थे। अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई में भी उन्होंने टॉप किया था।
नहीं बनना था एक्टर
बता दें कि मोहसिन ने कभी भी एक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था लेकिन एंटरटेनमेंट में कुछ करने की उनकी गहरी दिलचस्पी थी। अपने कॉलेज के दौर में उन्होंने कहानी लिखना शुरू किया और शॉर्ट फिल्में भी डायरेक्ट की। इस तरह से उन्होंने काफी कुछ किया और 2014 में उन्होंने कोयला आंचल से असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि इसी साल उनके एक्टिंग डेब्यु यूटीवी बिंदास के शो लव बाय चांस से हुआ।
शिवांगी के साथ अफेयर
यह रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर मोहसिन को शिवांगी जोशी के साथ काम करते हुए देखा गया। कई बार इन दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आई। 2019 में की ब्रेकअप की चर्चा भी बहुत हुई थी। हालांकि उनके बीच अफेयर था और ब्रेकअप हुआ या नहीं इस बारे में कभी भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई।
सोशल मीडिया पर कितने पैसे
आपको बता दें कि मोहसिन खान इंस्टाग्राम रील के लिए 1 लाख, स्टोरी के लिए 90000, पोस्ट के लिए ₹80000 तक चार्ज करते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी नेट वर्थ करोड़ों रुपए में है।
