Barsaatein: ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी शिवांगी जोशी जल्द ही छोटे परदे पर वापसी करेंगी। ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनकी और मोहसिन खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था। इतना ही नहीं, जब शिवांगी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में दिखाई दी थी, तब भी उन्हें काफी पसंद किया गया था। लेकिन इसके बाद शिवांगी छोटे परदे पर दिखाई नहीं दी। लेकिन अब खबर यह आ रही है कि वह जल्द ही कुशाल टंडन के साथ छोटे परदे पर रोमांस करती नजर आएंगी। एकता कपूर इस बार स्क्रीन पर एक फ्रेश पेयर दिखाना चाहती हैं और इसलिए उन्होंने लीड एक्टर्स के लिए कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का नाम फाइनल किया है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस नए सीरियल से जुड़ी सभी जानकारी दे रहे हैं-
सोनी टीवी पर होगा प्रसारित
एकता कपूर का यह शो सोनी टीवी पर जल्द ही प्रसारित होगा। इस शो को नाम दिया गया है बरसातें। शिवांगी जोशी की स्क्रीन पर को-एक्टर संग जबरदस्त केमिस्ट्री लोगों को काफी अच्छी लगती है। चूंकि इस शो में कुशाल और शिवांगी पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, इसलिए दर्शकों को भी एक नई जोड़ी और एक अलग तरह का रोमांस देखने को मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह सीरियल दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाएगा।
मोहसिन खान के साथ किया काम शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी की जोड़ी इससे पहले मोहसिन खान के साथ बनी थी। ये दोनों कलाकार पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में साथ नजर आए थे। इस सीरियल में इनकी पेयरिंग काफी पसंद की गई थी। इतना ही नहीं, शो बालिका वधु 2 में शिवांगी रणदीप राय के साथ नजर आई थी और यह पेयरिंग भी काफी पसंद की गई थी। चूंकि कुशाल टंडन छोटे परदे का जाना-माना नाम है तो उनके साथ शिवांगी की जोड़ी यकीनन काफी सक्सेसफुल साबित होगी।
लंबे वक्त बाद होगी वापसी
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो बरसातें के जरिए शिवांगी जोशी काफी लंबे समय बाद छोटे परदे पर वापसी करेंगी। उन्हें आखिरी बार रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में दिखाई दी थी। वहीं दिलचस्प बात यह है कि इस शो के जरिए कुशाल टंडन भी लंबे वक्त के बाद फिर से छोटे पर्दे पर नजर आएंगे।
डबल रोल कर सकती हैं शिवांगी
अभी इस सीरियल की कहानी या अन्य किरदारों को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह माना जा रहा है कि इस सीरियल में शिवांगी डबल रोल करते हुए नजर आ सकती हैं। सीरियल की कहानी शिवांगी और कुशाल टंडन के प्रेम के आसपास ही बुनी गई है। यह सीरियल कब से टेलीकास्ट किया जाएगा, इसे लेकर भी अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।