Mithila Palkar Home: पॉपुलर एक्ट्रेस मिथिला पालकर को आप जरूर कई फिल्मों और वेब शोज में देख चुके होंगे। लेकिन आज भी मिथिला को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर पॉपुलर वेब सीरीज ‘लिटिल थिंग्स’ की काव्या कुलकर्णी के नाम से जाना जाता है। मिथिला पालकर बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मल्टी टैलेंटेड हैं। जिसकी बदौलत आज वे अपनी मेहनत से मुंबई में अपने सपनों का घर तैयार कर चुकी हैं। मिथिला कहती हैं, मैंने हमेशा से एक सुपर खोजी, फंक्शनल और पीसफुल घर का सपना देखा था। जिसे उनके लिए हकीकत में बदलने का काम उनकी बेस्ट फ्रेंड और डिजाइनर ऋतुजा तुलस्कर ने किया है। आइए आज मिथिला पालकर के मिनिमलिस्ट विजन और ड्रीमी होम की क्यूट स्टोरी के बारे में जानते हैं।
एक्ट्रेस मिथिला पालकर के मिनिमलिस्ट और ग्रेसफुल होम डिजाइन से लें इंस्पिरेशन
ऐसा दिखता है, दो दोस्तों के प्यार से बना घर
जी हां… एक्ट्रेस मिथिला के ड्रीमी होम का सबसे बड़ा हाइलाइट है। कि इसे मिथिला ने अपनी बचपन की दोस्त डिजाइनर ऋतुजा के साथ मिलकर डिजाइन किया है। मिथिला कहती हैं, वे हमेशा अपने घर को ऋतुजा से डिजाइन करवाना चाहती थी। क्योंकि ऋतुजा उनकी बेस्ट फ्रेंड होने के साथ-साथ उनका एस्थेटिक सेंस भी
बखूबी मैच करता है। जिसपर ऋतुजा कहती हैं, मिथिला वॉर्म और नो फिल्टर पर्सनैलिटी की लड़की है। इसीलिए मैं उसके घर को उसकी पर्सनालिटी की तरह वॉर्म और विद आउट फिल्टर डिजाइन करना चाहती थी। ऐसे में हम दोनों ने एक साथ मिलकर मिथिला के ड्रीम होम को हकीकत में बदलने की पूरी कोशिश की है। मिथिला का घर दो बचपन की सहेलियों की मेहनत के फल को दर्शाता है। जिससे खासकर लड़कियां जरूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
जरूरी है आउटडोर सनलाइट और वेंटिलेशन
ऋतुजा कहती हैं…हम सभी जानते हैं, मुंबई में घर बहुत बड़े या स्पेशियस नहीं होते हैं। लेकिन मिथिला अपने घर में आउटडोर सनलाइट और बढ़िया वेंटीलेशन चाहती थी। इसीलिए हमने घर में वेंटिलेशन और लाइट के स्पेस को अच्छी जगह देने के साथ-साथ दीवारों को व्हाइट वॉश किया है। सफेद दीवारों के साथ लाइट वुड फर्नीचर और फ्लोरिंग के लिए व्हाइट टेराजो टाइल्स और ग्रे टोन पर ज्यादा फोकस किया है। जिससे घर के हर स्पेस तक लाइट आसानी से जाकर डांस कर सके। ऐसे में आप भी इस फार्मूला से इंस्पिरेशन लेकर छोटे स्पेस में सनलाइट और वेंटिलेशन का इंतजाम कर सकते हैं।
स्मॉल डिटेल्स बनाती हैं, अपार्टमेंट को घर
जी हां डिजाइनर ऋतुजा के मुताबिक मिथिला पालकर एक फैमिली पर्सन हैं। ऐसे में मिथिला को अपनी फैमिली और खास तौर पर अपनी दादी से काफी लगाव है। ऐसे में हमने घर को छोटी-छोटी डिटेलिंग देने पर फोकस किया है। जैसे किचन के सामने वाली दीवार को फैमिली फोटो बूथ की तरह डिजाइन किया गया है। मिथिला ने अपने घर में अपने पर्सनल बेडरूम के साथ-साथ अपने पेरेंट्स के लिए भी एक रूम तैयार किया है। जिसे बिल्कुल उनके अनुसार डिजाइन किया गया है। ऐसे में मिथिला के इस आइडिया से इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपने नए घर में छोटी-छोटी डिटेल्स पर फोकस कर सकती हैं।
मिथिला पलकर के ड्रीमी होम डिजाइन को देखकर ये बात साफ है। कि इस घर को मिथिला और डिजाइनर ऋतुजा ने मिलकर बहुत प्यार और मेहनत से तैयार किया है। ऐसे में आप भी मिथिला के होम डिजाइन से इंस्पिरेशन लेकर अपने स्मॉल स्पेस को फंक्शनल और खूबसूरत बना सकती हैं।
