malvika raj
malvika raj

Malvika Raaj Wedding: साल 2001 में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर की फिल्म कभी खुशी कभी गम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म में छोटी बहू का किरदार बहुत फेमस हुआ था जिसे चाइल्ड एक्ट्रेस मालविका राज ने निभाया था। अब छोटी सी यह मालविका 30 साल की हो चुकी है और हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Also read : दिशा परमार के 5 लेटेस्ट साड़ी लुक्स: Saree for Wedding

वायरल हुई तस्वीरें

मालविका की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में येलो कलर का खूबसूरत जड़ाऊ लहंगा पहना था और वह स्टाइलिश अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दी। एक्ट्रेस की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस को उनकी जिंदगी की नई शुरुआत की बधाइयां देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

खुद दी थी सगाई की जानकारी

बता दें कि शादी से पहले मालविका राज ने इस बारे में कोई भी अनाउंसमेंट नहीं किया और ना ही यह बताया कि वह शादी करने जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी की बात को छुपाने की भी कोशिश नहीं की और जब मीडिया ने उनसे पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वह शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस को अपनी सगाई की घोषणा करते हुए भी देखा गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए बिजनेसमैन प्रणव बग्गा के साथ अपनी सगाई के बारे में फैंस को जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि हमने अभी शुरुआत की है और इतने टाइम के बाद हमारा समय आ चुका है। अब हम यहां पहुंच चुके हैं और मजबूत बने हुए हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...