Bhagya Lakshmi Update: प्यार, तकरार और चाल जीटीवी के शो ‘भाग्यलक्ष्मी’ में बीते दिनो यही देखने को मिले हैं। रिषी और लक्ष्मी लम्बे अर्से बाद साथ आते हैं। शालू और आयुष भी एक दूसरे से अपने दिल की बात कहते हैं। लेकिन रिषी और आयुष की प्यार की राहें इतनी आसान नहीं है। पहले घरवाले आयुष और शालू की शादी के लिए तैयार नहीं होते। फिर रिषी की मां लक्ष्मी के आगे शर्त रखती हैं कि अगर वो शालू की शादी आयुष के साथ करवाना चाहती है। तो उसे रिषी से अलग होना होगा। अब लक्ष्मी बिना किसी को बताए रिषी की जिंदगी से दूर होने वाली है। तो वहीं मलिश्का ,शालू को भी इस घर की बहू नहीं बनने देना चाहती। वो उसकी शादी रोकने के लिए कुछ बड़ा प्लान कर रही है।
लक्ष्मी तोड़ेगी रिषी का दिल
हाल ही में रिषी ने सारे घरवालों के सामने लक्ष्मी को दोबारा अपने जीवन में लाने की बात करता है। घरवाले ये बात सुनकर चौंक जाते हैं। रिषी की मां लक्ष्मी को दोबारा घर की बहू के रूप में नहीं अपनाना चाहती हैं। वो मौका मिलते ही उसे रिषी से दूर करने की चाल चलती हैं। आयुष और शालू की शादी के बदले वो लक्ष्मी को रिषी से दूर रहने को कहती हैं। लक्ष्मी अब रिषी को खुद से दूर कर रही है। वो रिषी को कहती है कि उसे वो अब जाने दे। रिषी के ये कहने पर कि वो उसके बिना नहीं रह सकता। वो कहती है कि अब तक रह रहा था न और मलिष्का के साथ रहे। यहां तक लक्ष्मी खुद से दूर करने के लिए रिषी से कहती है कि वो अब उससे प्यार नहीं करती। ये सुन रिषी दुखी हो जाता है। उसे विश्वास नहीं होता कि लक्ष्मी उससे ऐसा कह रही है।
रिषी की मां लक्ष्मी को करेंगी मजबूर
आयुष ठीक होकर घर आ चुका है। वो शालू से शादी के लिए पूछता है। शालू भी शादी के लिए हां कर देती है। घरवाले इस बात से काफी खुश हैं। लेकिन रिषी की मां इस मौके पर भी लक्ष्मी को इशारों में अपना वादा पूरा करने की बात कहती हैं। वे कहती हैं कि अब तुम्हारे हाथ में है सब। तुम अगर चाहोगी तो तुम्हारी बहन की शादी आयुष से होगी। वो लक्ष्मी से कहती हैं कि बताओ तुम क्या चाहती हो। लक्ष्मी कहती है कि ये खुशी की बात है। वो आयुष और शालू की शादी में कोई रूकावट नहीं आने देगी। रिषी की मां शालू की शादी के नाम पर लक्ष्मी को ब्लैकमेल कर उसे रिषी से अलग होने पर मजबूर कर रही हैं।
मलिश्का शालू की शादी रोकने के लिए अनुष्का का लेगी सहारा
घर में सभी आयुष और शालू की शादी से खुश हैं। लेकिन मलिश्का शालू को घर की बहू नहीं बनने देना चाहती। क्योंकि वो जानती है शालू के रहते वो अपनी चाल में कभी कामयाब नहीं हो पाएगी। इसी वजह से वो अपनी मां से कहती है कि ये शादी नहीं होने देगी। वो एक बार फिर अनुष्का से मिलकर उसे भडकाती है। वो कहती है कि आयुष उसे छोड शालू से शादी करने वाला है। मलिश्का इस बात से हंगामा करने लगती है। वो आयुष की शादी नहीं होने देगी। मलिश्का शादी रोकने के लिए अपनी चाल चल चुकी है। अब मलिश्का शादी रोकने के लिए कुछ भी करेगी।

