धक-धक गर्ल माधुरी 'डांस दीवाने' में परखेंगी डांस का हुनर: Madhuri in Dance Deewane
Madhuri in Dance Deewane

Madhuri in Dance Deewane: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की फेवरेट स्टार माधुरी एक बेहतरीन अभिनेत्री डांसर हैं। 80 और 90 के दौर में उनके डांस सटेप्स कुछ ऐसे कमाल के थे कि वो आज भी फॉलो किए जाते हैं। डांस में अपनी अदाओं का भी रंग बिखेरने वाली माधुरी कलर्स पर आने वाले डांसिंग रियलटी शो को जज करती नजर आएंगी। कलर्स ने अपने ऑफिशअल इंसटाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा कर दी है। हालांकि डेट का अनाउंसमेंट अभी होना बाकी है। माधुरी के साथ इस शो को काेरियोग्राफर धर्मेश येलांडे और तुषार कालिया भी शो को जज करेंगे।

Also read : ट्रेंड में हैं माधुरी दीक्षित के टॉप 5 ब्लाउज डिजाइन: Madhuri Dixit Blouse Design

करना होगा थोड़ा इंतजार

टीवी पर यह समय रियलिटी शोज का चल रहा है। इंडियन आइडल, मास्टरशेफ ऑफ इंडिया, टेम्पेटेशन आईलैंड, झलक दिखला जा को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट बना हुआ है। वहीं डांस दीवाने की भी अपनी एक फैन फॉलोइंग है। जानकारी के मुताबिक कलर्स इसे जनवरी 2024 में प्रसारित करेगा। यह इस शो का चौथा सीजन है। इस बार जजेज डांसर्स की तीन पीढ़ियों को जज करते नजर आएंगे।

हमारी लल्ली भी आएंगी नजर

कॉमेडियन भारती जहां होती हैं वहां उनकी मजबूत मौजूदगी नजर आती है। इा बार वह अपने पति के साथ इस शो को होस्ट करेंगी। ऐसे में डांस के हुनर के साथ हंसी की फुलझड़ियां भी नजर आएंगी। हालांकि इसके पहले के सीजन में यह दोनों बतौर गेसट होस्ट शामिल हुए थे। अब पहली बार पति-पत्नी की ये जोड़ी डांस दीवाने का पूरा सीजन होस्ट करती हुईं नजर आने वाली है। इस शो के पहले दो सीजन टीवी कलाकार अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किए थे।

फॉर्मेट की वजह से किया जाता है पसंद

इस शो की सबसे बड़ी बात है कि इसमें उम्र का कोई बंधन नहीं है। इसमें उम्र के हिसाब से प्रतियोगी तीन ग्रुपों में बंटते हैं। जो कि जूनियर, सीनियर और यंग्सटर्स का ग्रुप होता है। इसके अलावा हर ग्रुप में से एक विनर बनता है। इसके अलग फॉर्मेट की वजह से इस शो को बहुत पसंद किया जाता है।