Laughter Chef: एंटरटेनमेंट से भरपूर शोज हमेशा से ही इंडियन ऑडियंस को पसंद आते हैं। इसी को देखते हुए स्वाद और एंटरटनमेंट से भरपूर एक नया शो लाफ्टर शेफ कलर्स पर जल्द ही देखने को मिलेगा। इसका प्रोमो कलर्स के ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी कर दिया गया है। यह शो कलर्स के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम होगा। शो के बारे में फिलहाल चैनल की ओर से बहुत ज्यादा जानकारी नहीं आई है लेकिन शो में जन्नत जुबैर, कुनाल कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी शो में नजर आने वाले हैं। इनके साथ ही लाफ्टर क्वीन भारती सिंह भी नजर आएंगी। यह शो अपनी तरह के अलग फॉर्मेट में आ रहा है जहां एंटरटेनमेंट के साथ जायके भी देखने को मिलेंगे।
READ ALSO: टीवी के वो 5 सीरियल जिन्होंने समाज को दिखाई नयी राह: Famous TV Serials
जन्नत जुबैर का है इंतजार
जन्नत जुबैर एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करिअर की शुरुआत की थी। वह कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर के तौर पर स्थापित हैं। लेकिन इस तरह से शो में वो काफी समय बाद वापसी कर रही हैं। ऐसे में उनके फैंस को उन्हें देखने का काफी एक्साइटमेंट नजर आ रहा है। बहुत लोग कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि हम जन्नत को देखना चाहते हैं। हमसे और इंतजार नहीं हो रहा। वहीं करन- कुंद्रा के लिए लोग लिख रहे हैं कि वो काफी हॉट एंड हैंडसम दिख रहे हैं।
शुरुआत है मजेदार
अगर इस प्रोग्राम की बात करें तो इसका प्रोमो ही काफी रोचक नजर आ रहा है। इसमें जन्नत जहां घर की कुछ क्लीनिंग करती नजर आ रही हैं। वहीं करन और अर्जुन आते हैं और एक बर्तन में से कुछ चखते हैं। उसे वो अपने अनुसार कुछ मसाले डालकर स्वादिष्ट करते हैं और चले जाते हैं। वहीं जन्नत उन दोनों की इस हरकत को देखकर हैरान है। वो कपड़ा जिससे वो सफाई कर रही होती है उसे वो बर्तन में डालकर निचोड़ती है और फिर से काम करने लग जाती है।
