Lactose Free Milk
Lactose Free Milk

Lactose Free Milk: तापसी पन्नू का अंदाज और उनका स्टाइल द गर्ल नेक्स्ट डोर वाला है। उनकी बातचीत और उनका हर अंदाज बहुत ही सिंपल है। अक्सर आम लोगों को दूध पीना पसंद होता है। तापसी भी उन्हीं में से एक हैं। वो दूध पीना पसंद करती है लेकिन उसका अंदाज थोड़ा अलग है। वो लैक्टोज फ्री दूध पीती हें। इसके अलावा आपको बता दें कि वो डाइट को लेकर भी कॉन्शस नहीं हैं। वो दूध के साथ रोटी, चावल जैसी चीजें खाना पसंद करती हैं। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में किया है।

Read Also: हॉलीडे पर जा रही हैं तो तापसी पन्नू से सीखें स्टाइल में रहना, आएंगी शानदार पिक्स

क्या होता है लैक्टोज फ्री दूध

लैक्टोज दूध और दूध से निर्मित पदार्थों में पाया जाने वाला प्रकृतिक शुगर है। जब किसी व्यक्ति को सामान्य दूध हजम नहीं होता तो वे लैक्टोज फ्री दूध का सेवन करते हैं। ओट्स मिल्क, सोया मिल्क, कोकोनट मिल्क और हेम्प मिल्क लैक्टोज फ्री दूध के सबसे अच्छे विकल्प हैं। लैक्टोज फ्री दूध का सेवन करने से अपच, गैस, पेट दर्द, सूजन और दस्त जैसी पाचन तंत्र की परेशानियां नहीं होती।

फिटनेस का रखती हैं ध्यान

वो भले ही डाइट को फॉलो नहीं करती लेकिन फिटनेस के मामले में वो नंबर वन हैं। वो अपनी एक्सरसाइज का ख्याल रखती है। अपनेसोशल मीडिया पर वो अपनी फिटनेस रिलेटेड विडियो अपलोड करती रहती हैं। यहां तक कि वो वेकेशंस पर भी फिटनेस वर्कआउट मिस नहीं करतीं। यही वजह है कि वो अपनी फिल्मों के साथ अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं।

डंकी में आएंगी नजर

तापसी पन्नू की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस को डंकी का बेसब्री से इंतजार है। जहां वे शाहरुख के अपोजिट नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन राजकुमार हीरानी कर रहे हैं। इसमें वो देसी लुक में नजर आने वाली हैं।

एक वर्सेटाइल एक्टर है तापसी

तापसी की बात करें तो बहुत कम समय में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाई है। उनको सही मायनों में पहचान मिली फिल्म थप्पड़ से। जहां बहुत सी महिलाओं ने उस किरदार को खुद से जोड़कर देखा। इसके इतर वो अपने कूल टेम्परामेंट के लिए जानी जाती है। कंगना रनौत उन्हें अपना सस्ता वर्जन कहती है और इसके जवाब में वो सिर्फ मुस्कुरा भर देती हैं।