Deepika-Ranveer Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर 2024 को बेटी का जन्म हुआ। एक्ट्रेस ने एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया और अपने आईजी हैंडल पर अपने बच्चे के आने की खबर की एनाउंसमेंट भी की। जैसे ही दीपिका और रणवीर ने पहली बार पेरेंट्स बनने की खबर शेयर की उन्हें सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद मिलने शुरू हो गए।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी को फेंस से मिले अनोखे नाम

दीपिका पादुकोण के बेटे को जन्म देने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन उन्होंने एक नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया। जैसे ही इस कपल ने इस सबसे बड़ी खबर की एनाउंसमेंट की, उनके फेंस अपनी खुशी को रोक नहीं पाए। उन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और दीपवीर की बेटी के लिए कुछ खूबसूरत नामों के सुझाव दिए। जहां कुछ ने माता-पिता दोनों के नामों का मिश्रण सुझाया, वहीं अन्य ने बच्चे के लिए कुछ अनोखे नाम सुझाए। किसी ने रिदा, किसी ने रूहानी, किसी ने रादिका नाम दिया
दीपिका पादुकोण ने शेयर की पोस्ट
दीपिका और रणवीर इस समय सातवें आसमान पर हैं और उन्होंने अपने बच्चे के आगमन की एनाउंसमेंट पोस्ट के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 8 सितंबर, 2024 को दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक काॅलेब पोस्ट शेयर की। उन्होंने एक प्यारी सी फोटो थी, फोटो पर लिखा था: ” बेबी गर्ल. 8.9.2024. दीपिका एंड रणवीर”
डिलीवरी से पहले पहुँचे सिद्धिविनायक मंदिर
6 सितंबर, 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को गणपति दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया । दीपिका ने सुनहरे प्रिंट और चौड़े बॉर्डर वाली हरे रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। उसने अपने पल्लू से अपने बेबी बंप को कवर कर रखा था। बिना मेकअप और बिना किसी भारी एक्सेसरी के अपने लुक को मिनीमल रखते हुए, दीपिका ने अपने बालों को लो बन में बांधा हुआ था। वही रणवीर ने बेज-टोन्ड कुर्ता पहना था।
