पंकज त्रिपाठी की 'कड़क सिंह' का ट्रेलर हुआ रिलीज़,ज़ी 5 पर स्ट्रीम होगी सीरीज: Kadak Singh Trailer Out
Kadak Singh Trailer Out

Kadak Singh Trailer Out: ‘ओ एम जी 2’ बाद अब पंकज त्रिपाठी अपने फैंस के लिए कुछ नया ला रहे हैं। अब पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज ‘कड़क सिंह’ में नज़र आएँगे। पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म हो या वेब सीरीज उनके फैंस उनके अभिनय को बहुत पसंद करते हैं यही कारण है कि उनकी वेब सीरीज के अगले पार्ट्स के लिए फैंस बेहद इंतज़ार करते हैं। पंकज त्रिपाठी की अगली वेब सीरीज कड़क सिंह का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए जानते हैं ट्रेलर कैसा है और ये वेब सीरीज किस पर आधारित होगी।

Also Read: देश के बड़े राजनेताओं पर बन रही हैं फिल्में जानिए कौन निभाएगा इनके किरदार: Political Movie 2023

ट्रेलर में दिखाया गया है कि पंकज त्रिपाठी को भूलने की बीमारी है। ऐसे में उनके अतीत की कुछ कहानियां वर्तमान से टकराती हैं। संजना सांघी ने पंकज त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाया है। ट्रेलर में सभी लोग पंकज के साथ अपने संबंध को बताते हैं। उन्हें कुछ भी याद नहीं है और संजना उन्हीं बताती हैं कि वो उनकी बेटी हैं। ट्रेलर देखने में क्राइम थ्रिलर स्टोरी को बयां करता नज़र आ रहा है। ट्रेलर में कई कहानियों के उजागर होने की बात की गयी है। ट्रेलर आकर्षक लग रहा है। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी , संजना सांघी , जया अहसान और पार्वती जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। कड़क सिंह सीरीज ज़ी 5 पर 8 दिसंबर को स्ट्रीम होगी। देखना होगा कि इस वेब सीरीज को कितना पसंद किया जाता है।

पंकज त्रिपाठी अपनी फिल्म ही नहीं बल्कि अपने अंदाज़ से भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। पंकज त्रिपाठी के सरल स्वभाव को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। उनका सरल स्वाभाव सबको उनकी तरफ खींच लेता है। इतने काबिल अभिनेता होने के बाद भी वो अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं उनकी यही बात सबको उनके करीब ले आती है। गायक सलमान अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो हारमोनियम लिए सुरों के साज़ छेड़ते हुए नज़र आ रहे हैं और पंकज त्रिपाठी उन्हें बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। ये महफ़िल पंकज त्रिपाठी के यहाँ लगी थी। इसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...