Indo Western Looks For Wedding
Indo Western Looks For Wedding

Indo Western Looks For Wedding: क्या आप भी वेडिंग फंक्शंस और पार्टीज में वही एक जैसे सूट और साड़ियां स्टाइल करके बोर हो चुकी हैं? और इस वेडिंग सीजन में खास पार्टी फंक्शंस के लिए कुछ डिफरेंट और क्लासी एक्सप्लोर करना चाहती हैं। तो आपको बता दें आज हम आपके लिए बॉलीवुड के टॉप ट्रेंडसेटर सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड कुछ सुपर ट्रेंडी इंडोवेस्टर्न आउटफिट आइडियाज लेकर आए हैं। जिन्हें आप आसानी से अलग-अलग वेडिंग फंक्शंस में स्टाइल कर सबसे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं। खूबसूरत मरमेड स्कर्ट से लेकर इंडोवेस्टर्न लहंगा लुक तक ये सभी आउटफिट्स आपको सुपर ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। आइए सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड इंडोवेस्टर्न आउटफिट्स से इंस्पिरेशन लेते हैं।

Also read: वेडिंग सीजन में लहंगा स्टाइल करते समय बेली फैट छिपाने के लिए आजमाएं 5 बेस्ट ट्रिक्स: Hide Belly Fat In Lehenga

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लेटेस्ट इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स देख करें ट्रेंडी लुक रीक्रिएट

अनन्या पांडे का वायरल लहंगा लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर रोहित बाल का ये खूबसूरत इंडोवेस्टर्न आउटफिट पहन वॉक करती नजर आई थी। इस आउटफिट में अनन्या की वॉक पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और उनका लुक भी काफी पसंद किया गया था। इस लुक में अनन्या के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर के हैवी लहंगे को स्ट्रैपी ब्लाउज और शॉर्ट कैप के साथ स्टाइल किया है। आप भी इस तरह का इंडो वेस्टर्न लहंगा लुक चाहती हैं, तो अनन्या के आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

माधुरी दीक्षित का खूबसूरत लुक

बॉलीवुड दीवा एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर अपने ट्रेडिशनल एथेनिक लुक्स के लिए काफी पसंद की जाती हैं। इस लुक में माधुरी के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरत येलो कलर के लॉन्ग हैवी प्लाजो स्टाइल बॉटम को स्वीटहार्ट नेक क्रॉप टॉप और लॉन्ग मैचिंग श्रग के साथ कैरी किया है। आज इस तरह के इंडोवेस्टर्न आउटफिट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप भी माधुरी के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

कियारा आडवाणी का सुपर स्टाइलिश लुक

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपर स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक कियारा आडवाणी अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए काफी पॉपुलर हैं। इस लुक में कियारा ने बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश साड़ी स्टाइल ड्रेस को वेलवेट कॉरसेट ब्लाउज के साथ पेयर कर स्टाइल किया है। इस वेडिंग सीजन आप भी रेगुलर साड़ी और ड्रेसेज के बजाय कुछ सुपर स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं तो कियारा के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

तृप्ति डिमरी का सॉफ्ट क्लासिक लुक

भूल भुलैया 3 एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के सभी लुक्स आजकल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इस लुक में तृप्ति के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरत ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे को सिंपल प्लेन व्हाइट डीप वी नेक क्रॉप टॉप, फंकी ज्वेलरी और ब्राउन बेल्ट के साथ पेयर किया है। तृप्ति डिमरी का ये इंडोवेस्टर्न लुक काफी सटल और स्टाइलिश है। आप भी तृप्ति से इंस्पिरेशन ले मेंहदी, हल्दी और संगीत फंक्शन पर लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

मीरा राजपूत का सुपर ट्रेंडी लुक

बॉलीवुड के सुपर स्टार एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने बेहतरीन स्टाइल और जबरदस्त फैशन सेंस से इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। इस लुक में मीरा ने बेहद खूबसूरत मॉडर्न प्रिंटेड मल्टीकलर लॉन्ग स्कर्ट को हॉट और स्टाइलिश क्रॉप टॉप के साथ कैरी किया है। मीरा राजपूत का ये लेटेस्ट इंडोवेस्टर्न लुक आजकल काफी ट्रेंडी और पॉपुलर है। आप भी मीरा के लुक से इंस्पिरेशन लेकर पार्टी में तहलका मचा सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...