न्यासा देवगन के पार्टी लुक्स ट्राई कर पार्टी में लगाएं चार चांद: Nysa Party Look
Nysa Party Looks

Nysa Party Look: अजय और काजोल की बेटी न्यासा फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। न्यासा देवगन अब अपने लुक और स्टाइल को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। बताया जा रहा है कि न्यासा जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। लेकिन यह बात अभी पता नहीं है कि न्यासा बॉलीवुड में कब और कौनसी फिल्म से और किसके साथ डेब्यू करेंगी । काजल और अजय दोनों ने अपनी बेटी के ऊपर ही यह बात छोड़ दी है कि न्यासा का जो भी फैसला होगा हम उसके साथ हैं। अगर वह फिल्मों में काम करने का है तो वह फिल्मों में काम कर सकती हैं। हालांकि न्यासा ने अभी बॉलीवुड से दूरी बना रखी है लेकिन न्यासा के बड़ी संख्या में फ़ॉलोअर्स हैं।

जानिए न्यासा के पार्टी लुक्स के बारे में

लेकिन न्यासा के लुक की अगर बात करें तो इस समय न्यासा देवगन अपने लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। न्यासा को कई पार्टियों में देखा गया। जिसके बाद उनके लुक की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। न्यासा देवगन के हॉट लुक से लेकर उनके ग्लैमरस अंदाज व कई पार्टी लुक ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। हम आपको न्यासा के कुछ पार्टी लुक के बारे में बता रहे हैं जो काफी चर्चाओं में है। आप भी न्यासा के इन लुक से पार्टी में चार चांद लगा सकती हैं।

ग्रीन लहंगे में न्यासा का लुक

Nysa Party Look
Green Lehenga Look of Nysa

न्यासा देवगन को इस लुक में देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। दिवाली पार्टी में न्यासा ने अपने इस लुक से जमकर सुर्खियां बटोरी। ग्रीन लहंगे के साथ डीपनेक ब्लाउज और वन साइड ओपन कंट्रास चुन्नी में न्यासा बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। न्यासा ने लाइट मैकअप के साथ अपने बालों को ओपन रखा था।

गोल्डन क्रीम लहंगा

nysa in Lehenga
Golden Lehenga Look

गोल्डन और क्रीम कलर के कॉम्बिनेशन के इस लहंगे में न्यासा की खूबसूरती ओर भी निखर रही हैं। क्रीम और गोल्डन कलर के लहंगे के साथ डिपनेक ब्लाउज और वन साइड चुन्नी डाल रखी है। इस लुक में इयरिंग और हाथ में कड़ा पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

सिल्वर और फिरोजी कलर लहंगा

nysa in Silver Lehenga
Nysa in Silver Lehenga

सिल्वर और लाइट फिरोजी कलर के लहंगे को न्यासा ने बहुत ही सलीके के साथ केरी किया है। इस लहंगे में न्यासा ने बालों को ओपन रखा है और स्माल इयरिंग के साथ एक नैकलेस और हाथों में ब्रेसलेट केरी किया है। न्यासा इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

ब्लैक ड्रेस

nysa in black dress
Black Dress Look

न्यासा का न्यू इयर पार्टी लुक भी इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है। न्यासा ने अपने बालों को बांध रखा है। न्यासा का यह लुक भी यंग गर्ल्स को काफी पसंद आ रहा है।

लॉन्ग वन पीस

nysa devgan
Long One Pieces style

पिंक कलर के इस लॉन्ग वन पीस में न्यासा अच्छी लग रही हैं। पिंक कलर के डीपनेक वन पीस के साथ न्यासा ने बालों को ओपन रखा है और लाइट मेकअप किया है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...