Ileana D’cruz on Marriage: इलियाना डिक्रूज बेशक आजकल फ़िल्मों से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर ऐक्टिव रहती है। इलियाना पिछले साल 1 अगस्त को एक बेटे की माँ बनी है, जिसका नाम उन्होंने “कोआ फिनिक्स डोलन” रखा है। अब इलियाना अपनी शादी पर चल रही बातों की वजह से चर्चा में है, जिस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है। इलियाना ने सभी को यह साफ़ कर दिया है कि वो अपने बारे मे कुछ भी सुन सकती है, लेकिन अपनी फैमिली के बारे मे चल रही बकवास बातों को वो कभी नहीं सहेगी।
Also read : अपनी हर एक पोस्ट से तहलका मचा देती हैं इलियाना, देखिए हैं कितनी स्टाइलिश: Ileana D’cruz Photos
क्या बोली माइकल डोलन से शादी को लेकर
इलियाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बेटे के बारे मे बताती रहती है, लेकिन कभी भी अपने पार्टनर के बारे मे कुछ भी शेयर नहीं करती है। जब उनसे माइकल के साथ रिश्ते पर पूछा गया तब इस पर उन्होंने कहा कि “इस पर बहुत बातें बनाई जाती है, तो इसे सीक्रेट ही रहने देते है”। इस पर इलियाना ने यह भी कहा कि “उन्हें नहीं पता है कि पार्टनर के बारे मे उन्हें कितना और क्या बात करनी चाहिए, या वो कितना शेयर कर सकती है”, इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि “पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर बात की थी लेकिन लोग इसे जिस तरह से लेते है, उन्हें वो बिल्कुल नहीं पसंद है क्योंकि वो अपने बारे मे कुछ भी सुन सकती है लेकिन अपने पार्टनर और परिवार के बारे मे बकवास नहीं सुन सकती है”।
इलियाना का वर्कफ्रंट
आखिरी बार इलियाना को बादशाह के “सब गजब” में देखा गया था, जिसमें वो काफी हसीन लगी थी, इलियाना को कुकी गुलाटी और अजय की निर्देशित-निर्मित फिल्म “द बिग बुल” में अभिषेक बच्चन के साथ देखा गया था। इस साल वो रनदीप हुड्डा के साथ “अनफेयर एंड लवली” में दिखेगी। फिलहाल इलियाना कैटरीना के भाई सेबेस्टियन लाॅरेन मिशेल को डेट कर रही है। यह जब चर्चा में आई जब इन्हें कैटरीना, विक्की कौशल और सेबेस्टियन के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाते देखा गया।
