शादी में पहनना है हैवी डिजाइन वाला सूट, तो एक्ट्रेस आशा नेगी के लुक को करें रीक्रिएट : Asha negi suit look
आप एक्ट्रेस आशा नेगी के वेडिंग लुक से इंस्पायर हो सकती हैं, जिन्होंने शादी में एक खूबसूरत हैवी डिज़ाइन सूट पहना था।
Asha Negi Suit Look: शादी में हर कोई अपनी खूबसूरती को निखारना चाहता है, और इसके लिए आप अपनी शॉपिंग चल रहे ट्रेंड्स के हिसाब से करते हैं। ऐसा इसलिए, ताकि लुक और भी अट्रैक्टिव और परफेक्ट लगे। इस बार आप शादी में पहनने के लिए हैवी डिज़ाइन वाले सूट को चुन सकती हैं। इससे आपको लहंगा या साड़ी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सूट में ही आपका लुक शानदार दिखाई देगा।
आप एक्ट्रेस आशा नेगी के वेडिंग लुक से इंस्पायर हो सकती हैं, जिन्होंने शादी में एक खूबसूरत हैवी डिज़ाइन सूट पहना था। उन्होंने इस लुक में बेहतरीन लग रही थीं। अब हम आपको बताते हैं कि उन्होंने किस तरह का सूट पहना था।
Also read: अगर सिंपल सूट को देना है हैवी लुक, तो इन टिप्स को करें फॉलो
अनारकली सूट किया है कैरी
आशा नेगी ने शादी में एक खूबसूरत अनारकली सूट पहना था, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। आप भी इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ आपको किसी और आउटफिट की जरूरत नहीं पड़ेगी, और आप इस लुक में शादी में शानदार नजर आएंगी। इसे आप किसी खास के या दोस्त की शादी में पहन सकती हैं। इस तरह के सूट डे और नाइट दोनों ही तरह की शादियों में परफेक्ट लगते हैं और आपको एक खुबसूरत लुक भी देते हैं।
गोटा वर्क सूट को किया स्टाइल
इस तस्वीर में जो सूट आशा नेगी ने पहना है, उसमें गोटा वर्क का खूबसूरत यूज किया गया है, जिससे सूट हैवी और ऐलीगेंट नजर आता है। नेकलाइन पर एक बेहद सुन्दर डिज़ाइन की गई है, जबकि सूट के नीचे राउंड शेप में गोटे की लेस लगी हुई है, जो उसे और भी स्टाइलिश बनाती है। साथ ही, जो दुपट्टा उन्होंने पहना है, उसमें भी गोटे के बॉर्डर का डिटेलिंग किया गया है, जिससे नेट दुपट्टा और भी आकर्षक लगता है। इसके अलावा, पैंट में लाइनिंग डिजाइन को भी क्रिएट किया गया है, जो सूट को और भी खूबसूरत और परफेक्ट बनाता है।
सूट लुक के साथ स्टाइल करें ज्वेलरी
अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए हैवी ज्वेलरी पहनें। इससे आपका लुक और भी खूबसुरत लगेगा। बाजार में आपको सूट की मैचिंग ज्वेलरी आसानी से मिल जाएगी, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चूज कर सकती हैं। इससे आपका शादी का लुक परफेक्ट और रेडी हो जाएगा।
बात अगर हेयर स्टाइल की करें तो इसके साथ आप अपने बालों का बन बनाएं जिसमें आप गजरा लगा सकते हैं, इससे आपका लुक न सिर्फ सुन्दर लगेगा बल्कि आपके ड्रेस में आपका निखार उभर के सामने आएगा। इस सूट के साथ आप अपनी कम्फर्ट के हिसाब से पजामी या प्लाजो कैरी कर सकते हैं। अपने लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप अपने हाथों में बेन्गल्स पहन सकती हैं। यह आपकी सुन्दरता को और ज्यादा बढ़ा देगा।
तो इस बार इस तरह के सूट को स्टाइल करें, ताकि आपको अतिरिक्त एक्सेसरीज़ या अन्य आउटफिट्स की जरूरत न पड़े। इससे आपका लुक निखर कर बेहतरीन लगेगा। बाजार में आपको इस तरह के सूट आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें आप वेडिंग सीजन में ट्राई कर सकती हैं।
