शादी में दिखना है खूबसूरत, तो प्लस साइज लड़कियां भारती सिंह के आउटफिट से चुरा लें आइडिया: Bharti Singh Styling
Bharti Singh Styling

Overview:शादी में दिखना है खूबसूरत, तो प्लस साइज लड़कियां भारती के आउटफिट से चुरा लें आइडिया : Bharti Singh styling

प्लस साइज महिलाओं के लिए भारती सिंह एक आदर्श बन चुकी हैं। इसलिए जानते हैं कि प्लस साइज महिलाएं पार्टी के लिए भारती सिंह के कौन से बेहतरीन आउटफिट का चुनाव कर सकती हैं..

Bharti Singh Styling: भारती सिंह, जिन्हें वर्तमान में किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है, अपने आप में एक बेहतरीन प्रतिभा का चलता-फिरता पैकेज हैं। उन्होंने अपने बढ़ते वजन को कभी अपनी शर्मिंदगी नहीं बनने दिया, बल्कि अपने हुनर से टेलीविजन की दुनिया में धमाल मचा दिया है। आज जब कई सेलिब्रिटी अपनी फिगर को मेंटेन करने में लगे हैं, वहीँ भारती सिंह ने साबित कर दिया है कि मोटा होना कोई अपराध नहीं है। उन्हें देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि व्यक्ति के उसकी पहचान होती है, न कि उनके शरीर से।

प्लस साइज महिलाओं के लिए भारती सिंह एक आदर्श बन चुकी हैं। इसलिए जानते हैं कि प्लस साइज महिलाएं पार्टी के लिए भारती सिंह के कौन से बेहतरीन आउटफिट का चुनाव कर सकती हैं..

Also read : कॉमेडियन भारती की ड्रेसेस के हुए सब दीवाने, आप भी ले आइडियाज

ब्लैक गाउन:

अगर आप कॉकटेल पार्टी के लिए एक बेहतरीन और ग्लैमरस गाउन की तलाश कर रही हैं, तो इसके लिए आप स्टाइलिश भारती सिंह के ऑउटफिट से कुछ चुरा सकते हैं। अगर आप क्लासिक, ब्लैक सीक्विन्ड गाउन को वेअर करते हैं, तो यकीन मानें कि यह आपको कभी निराश नहीं करेगा। यदि आप ब्लैक रंग नहीं पहनना चाहती तो आप चमकीले गुलाबी डार्क ब्लू जैसे का चुनाव कर सकते हैं।

क्राप टॉप और लहंगा :

मेहँदी फंक्शन में अक्सर लडकियां क्रॉप टॉप और पहनना पसंद करती हैं। लेकिन प्लस साइज़ वाली लडकियां मेहँदी फंक्शन में क्रॉप टॉप के स्थान पर पूरी तरह से ढकी हुई चोली कैरी कर सकती हैं। जो न सिर्फ दिखने में सुन्दर लगेगा बल्कि इससे आपका मोटापा भी कम दिखेगा।

पटियाला सूट:

हल्दी के फंक्शन में अक्सर लडकियां लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लेकिन बात अगर प्लस साइज़ वाली लड़कियों की करें तो वह हल्दी के फंक्शन में पीले रंग का पटियाला कैरी कर सकती हैं। अगर आपको मेहँदी फंक्शन में कुछ ट्रेडिशनल पहनने का मन है तो आप पटियाला सूट पहन सकती हैं। इसमें आपका लुक सबसे अलग और शानदार लगेगा।

बनारसी साड़ी:

प्लस साइज़ वाली महिलाएं किसी भी फंक्शन में बनारसी साड़ी कैरी कर सकती हैं। अधिकतर लोगों को लगता है कि बनारसी साड़ी में मोटापा अधिक दिखता है, बल्कि ऐसा नहीं है। बनारसी साड़ी को कैरी करते समय ब्लाउज की फिटिंग और रंग का खास धयान दे। बनारसी साड़ी के साथ हमेशा साड़ी पर हुए वर्क के रंग के हिसाब से ज्वेलरी पहनें। ये बहुत ही सुन्दर लगती है।

ब्लैक रफल ड्रैस :

प्लस साइज़ वाली लडकियां किसी फंक्शन में अगर कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं और लुक में सबसे क्यूट लगना चाहती हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप भारती की ब्लैक रफल ड्रेस को भी ट्राई कर सकती हैं। ब्लैक रफल ड्रेस के साथ आप अपनी हेयर स्टाइल पर भी थोड़ा ध्यान दें, जिसमें आप अपने बालों को खुला छोड़ दें, साथ ही बिलकुल लाइट मेकअप रखें। इस ब्लैक रफल ड्रेस में आप ज्यादा मोटे भी नहीं लगोगे।

तो लीजिये आज हमने प्लस साइज़ वाली लड़कियों के ऑउटफिट को लेकर आने वाली समस्याओं को दूर कर दिया। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...