Celebrity MasterChef
Celebrity MasterChef

Celebrity MasterChef: इस नए साल में, सोनी टीवी पर मास्टरशेफ इंडिया, का ये नया सीजन पहले से कहीं अधिक रोमांचक होने वाला है, क्योंकि अब यह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ – अब उन सबकी सीटी बजेगी’ के नाम से टेलीकास्ट होने वाला है। इस शो में कई सेलिब्रिटी शामिल होने वाले हैं, जो अपने कुकिंग के स्किल्स को साबित करने के लिए तैयार हैं। 

Also read: तिवारी जी की मनहूस शर्ट का छाया कहर, पूरे मोहल्ले पर छाई मुसीबत, क्या लकी शर्ट करेगी उनका काम तमाम?: Bhabhi Ji Ghar Par Hai Episode

गौरव खन्ना पहनेंगे शेफ की हैट

अनुपमा शो के चर्चित किरदार अनुज कपाड़िया का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से टीवी पर अपनी शानदार वापसी करेंगे। इस बार वह अपनी रोमांटिक हीरो की छवि को बदलकर शेफ की हैट पहनने वाले हैं क्योंकि वह रोमांचक सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हिस्सा ले रहे हैं। गौरव का कुकिंग का सफर मुंबई में उनके बैचलर के संघर्षपूर्ण दिनों में शुरू हुआ था, जहां उन्होंने खाना पकाने के प्रति अपने जुनून के बारे में जाना था। समय के साथ, उन्होंने ‘मुगलई व्यंजन’ बनाने की कला में महारत हासिल कर ली और दुनिया घूमने के दौरान अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों को बनाना भी सीखा।

इस नए अवसर के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा, “फुल-टाइम फूडी होने के नाते, मैं टेबल के दूसरी तरफ भी रहना चाहता था और अपने खाना पकाने की बेसिल स्किल्स को निखारना चाहता था, जिससे बड़े शहर में अकेले रहने वाला हर व्यक्ति गुजरता है। हालांकि मैं प्रोफेशनल से ट्रेंड नहीं हूं, लेकिन जब मेरी मां रसोई में मेरे लिए मेरा पसंदीदा खाना पकाया करती थीं, तो मैंने सालों तक उनके पास खड़े होकर उन्हें देखकर सीखा है। मैं आपकी ज़िंदगी को मसालेदार बनाने के लिए वापस आ गया हूं, इस बार एक चुटकी नमक, थोड़ी सी चीनी और ढेर सारे प्यार के साथ, क्योंकि मैं आपका मनोरंजन करने के लिए अपने कम्फ़र्ट ज़ोन से बाहर कदम रख रहा हूं और इस दौरान कुछ नया भी सीख रहा हूं।” 

तेजस्वी भी निखारेंगी अपनी कुकिंग स्किल्स

गौरव के साथ नागिन का किरदार निभाने वालीं तेजस्वी प्रकाश भी हैं, जो समय के साथ कुलिनरी क्वीन बन रही हैं। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी इन दिनों अपनी ज़िंदगी के किसी खास व्यक्ति का दिल जीतने के लिए अपने कुकिंग स्किल्स को बेहतर बना रही है। उन्हें अलग-अलग की तरह का खानपान पसंद हैं और वह अपने फ़ूड को लेकर एक्सपेरिमेंट, इनोवेशन करने और आपको सरप्राइज करने के लिए तैयार है।

शो को लेकर अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए, तेजस्वी ने कहा, “रियलिटी टीवी ने मुझे फीयरलेस और असली होना सिखाया है, लेकिन नेशनल टेलीविजन पर खाना बनाना पूरी तरह से नए तरह का अनुभव है। मैं वाकई मानती हूं कि खाना प्यार की भाषा है, इसलिए मैंने दर्शकों को प्रभावित करने के लिए अपना दिल (और कुलिनरी कौशल) लगाने का फैसला किया है और मुझे उम्मीद है कि यह सफलता की रेसिपी साबित होगी।” 
अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाते हुए, आपके पसंदीदा सेलेब्रिटी अपनी स्क्रिप्ट और अभिनय कौशल का हाथ छोड़कर, एप्रन और व्हिस्क से हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। वे स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हुए और कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए किचन में स्वाद की जंग लड़ेंगे। आपको क्या लगता है कि सेलिब्रिटीज़ की सूची में गौरव और तेजस्वी के साथ कौन शामिल होगा, और कौन सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के प्रतिष्ठित खिताब को हासिल कर पाएगा? सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर लॉन्च होगा।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...