Fighter Movie Song: अगर इस समय की बात करें तो यह समय बॉलीवुड लवर्स का है। बड़े स्टार्स की फिल्म धूम मचाने को तैयार है। इसी कड़ी में दर्शकों को रितिक और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ का भी इंतजार हे जो कि 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म से जुड़ी एक- एक बात दिलचस्प नजर आ रही है। वहीं शुक्रवार की सुबह एक बहुत ही अच्छा सरप्राइज लेकर आई है। अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस फिल्म के गाने शेर खुल गए को साझा किया है। यह गाना और इसमें अनिल कपूर की एंट्री दोनों ही दर्शकों को लाजवाब नजर आ रहे हैं। लेकिन हां बहुत से लोगों को यह गाना बैंग-बैंग का एक वर्जन लग रहा है। वहीं गाने का म्यूजिक कई हद तक ‘वॉर’ फिल्म के गाने ‘घुंघरू टूट गए’ जैसा ही है।
Fighter Movie Song:गाने में अनिल कपूर की शानदार एंट्री
अनिल कपूर एक ऐसे हीरो हैं जिनका जमाना शायद कभी पुराना नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर उनके फैंस का रिएक्शन देखते ही बन रहा है। एक फैन ने लिखा है कि गाने में अनिल कपूर की एंट्री कमाल है, तो एक ने लिखा हे कि शेर तो एक ही है और वो है अनिल कपूर। यह बात कहीं हद तक सच भी है। सभी को मालूम है कि रितिक एक बहुत ही बेहतरीन डांसर हैं लेकिन रितिक के सामने भी अनिल अपनी एक सशक्त उपस्थिति देते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्ट की गई इस फिल्म का साउंड ट्रैक एलबम विशाल शेखर ने कंपोज किया है। इसमें 5 गाने हैं।
एक्शन का होगा कमाल
दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और रितिक रोशन की फिल्म कई मायनों में खास है। यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जो कि प्लांड एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी के तौर पर प्रस्तुत की जा रही है। इस फिल्म में इंडियन एयरफोर्स के कैड्टेस ने भी काम किया है। यह एक एक्शन फिल्म है इसमें दीपिका पादुकोण स्कावर्डन लीडर मीनल राठौड़ के तौर पर नजर आएंगी वहीं रितिक शमशेर उर्फ पैटी के तौर पर अपने फैंस के सामने होंगे। अनिल कपूर इसमें ग्रुप कैप्टन राकेश की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म 25 जनवरी को रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का बज काफी समय से बना हुआ है।