एक्सरसाइज, योग और परफेक्ट डाइट ऐसा है करणवीर बोहरा का फिटनेस रूटीन, जानें कैसे खुद को रखते हैं फिट: Karanvir Bohra Fitness
Karanvir Bohra Fitness

Karanvir Bohra Fitness: करणवीर बोहरा की गिनती टेलीविजन के सबसे पॉपुलर कलाकारों में होती है। अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है और वह हमेशा से ही लोगों के फेवरेट रहे हैं। न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि बेहतरीन फिटनेस के लिए भी उन्होंने काफी वाहवाही बटोरी है। करण कई सारे मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं और दर्शकों के दिल पर उन्होंने एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी है।

Also read : फिटनेस फ्रीक एथलीट संग्राम सिंह ने बताया अपना फिटनेस मंत्रा, युवाओं के लिए कह दी ये बड़ी बात: Sangram Singh Fitness Tips

करणवीर बोहरा का फिटनेस देखकर कोई भी यह समझ सकता है कि वह फिटनेस फ्रीक है और हमेशा अपनी बॉडी को लेकर गंभीर बने रहते हैं। डाइट से लेकर एक्सरसाइज और योग सारी चीजों का उन्होंने शेड्यूल बनाकर रखा है जिसका वह कड़ाई से पालन करते हैं। आपको बता दें कि वह वेजिटेरियन है लेकिन वह फिर भी अपनी डाइट में प्रोटीन को लेकर काफी सजग रहते हैं। चलिए आज हम आपको उनके फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

बॉडी को फिट बनाए रखने के लिए करणवीर रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। उनकी दिन की शुरुआत कार्डियो के साथ होती है। वह दिन में 6 बार कार्डियो दोहराते हैं और रात में भी 10 मिनट के लिए वेटलिफ्टिंग करते हैं। रात और दिन दोनों समय वह 30 से 45 मिनट का वर्कआउट जरूर करते हैं। अपना कार्डियो और वेट ट्रेनिंग के रुटीन के बीच संतुलन उन्होंने बनाकर रखा हुआ है। इसके अलावा वह अपनी एनर्जी बनाए रखने के लिए फुटबॉल और क्रिकेट भी खेलते हैं।

एक्सरसाइज करने के साथ-साथ करणवीर योग को भी काफी महत्व देते हैं और यही उनके फिटनेस का मुख्य कारण है। अपने योगा सेशन में वह सबसे पहले प्रणाम आसन से शुरुआत करते हैं और उसी मुद्रा में अर्ध चक्रासन करते हैं। इसके बाद वो पदाहस्तासन करते हैं। इसके बाद अश्वासचंचलासन, भुजंगासन, शशांगासन, पर्वतासन करते हैं और फिर इसी मुद्रा को उल्टा दोहराते हैं।

करणवीर बोहरा वेजिटेरियन है लेकिन वह अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देते हैं। वह हर 2 घंटे में खाना खाते हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। वह कम खाना पसंद करते हैं यही कारण है कि उन्हें जल्दी-जल्दी भूख लगती है। वह साइट पर घर का खाना ले जाना पसंद करते हैं और अगर घर का खाना ना मिल पाए तो वह कुछ हल्का खाना पसंद करते हैं। वह मीठा खाने के शौकीन है लेकिन हमेशा इसे अपनी डाइट के अनुरूप ही खाते हैं।