Dulquer Salmaan in Kaantha
Dulquer Salmaan’s Period Thriller Kaantha OTT Release

Overview:

दुलकर सलमान की पीरियड थ्रिलर ‘कांथा’ 14 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। दमदार कहानी, बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ ये फिल्म अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए एकदम तैयार है।

Dulquer Salmaan’s Period Thriller Kaantha OTT Release: दुलकर सलमान स्टारर पीरियड ड्रामा थ्रिलर ‘कांथा’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस इसके दमदार कंटेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म की खास कहानी, स्टारकास्ट और सेटअप को लेकर जबरदस्त चर्चा है। ऐसे में अब दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि थिएटर रन के बाद वह इस फिल्म को OTT पर कहां और कब देख पाएंगे? फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुकी हैं और इसी वजह से इस फिल्म के OTT प्रीमियर का इंतजार और भी बढ़ गया है।

OTT पर कहां देख पाएंगे दुलकर सलमान स्टारर ‘कांथा’?

फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि कांथा की स्ट्रीमिंग राइट्स Netflix ने हासिल कर ली हैं। यह जानकारी Netflix ने अपने ‘Pandigai Line-up’ के दौरान साझा की थी।
नेटफ्लिक्स ने पोस्ट में लिखा था –
“Two artists. One feud. A lesson they’ll never forget. Kaantha is coming to Netflix in Tamil, Telugu, Malayalam, Kannada and Hindi, after its theatrical release!”

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म दिसंबर 2025 से Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से कोई ऑफिशियल तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

फिल्म की कहानी – 1950 के दशक की स्टारडम, ईगो क्लैश और एक मर्डर मिस्ट्री

YouTube video

‘कांथा’ की कहानी 1950 के दशक के मद्रास फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दुलकर सलमान टीके महादेवन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक सुपरस्टार है और उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन उनकी जिंदगी में एक गहरी दरार यानी अपने मेंटर और निर्देशक अय्या के साथ एक पुराना मनमुटाव है। फिल्म में आप देखेंगे कि अय्या का एक ड्रीम प्रोजेक्ट ‘शांथा’, जो महादेवन के ईगो क्लैश के कारण वर्षों पहले बंद हो गया था। अब अय्या इसे दोबारा शुरू करते हैं और इसमें महादेवन को सह-कलाकार के रूप में कास्ट करते हैं। लेकिन जैसे ही महादेवन शूटिंग से जुड़ते हैं, वे फिल्म को अपनी स्टार इमेज के हिसाब से ढाल देते हैं- कहानी बदल जाती है, और फिल्म का टाइटल भी बदलकर ‘कांथा’ कर दिया जाता है।

कहानी में स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब फिल्म के सेट पर एक क्रू मेंबर की रहस्यमयी मौत हो जाती है। यह घटना शूटिंग लोकेशन को एक क्राइम सीन में बदल देती है। फिल्म की कहानी कुछ सवालों के साथ आगे बढ़ती है जैसे – क्या महादेवन और अय्या का रिश्ता सुधर पाएगा? क्रू मेंबर की मौत का सच क्या है? और असली गुनहगार कौन है?

कास्ट और क्रू – दमदार लाइन-अप

फिल्म में दुलकर सलमान के साथ कई बेहतरीन कलाकार जैसे समुथिरकानी, भाग्यश्री बोर्से, राणा दग्गुबाती, रविंद्र विजय, निझलगल रवि, बगवती पेरुमल, गायत्री शंकर, राडिन किंग्सली, अजय घोष शामिल हैं। और इसके अलावा भी कई अन्य कलाकार फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म को राणा दग्गुबाती, दुलकर सलमान, प्रशांत पोटलुरी और जोम वर्गीज ने प्रोड्यूस किया है।

ऐसे में अगर आप दुलकर सलमान के फैन हैं या पीरियड ड्रामा-थ्रिलर पसंद करते हैं, तो ‘कांथा’ आपके लिए परफेक्ट है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...