South Indian film releases November 2025
7 South Indian Films Releasing in Theater this Week

Overview:

इस हफ्ते मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ की 7 नई फिल्में थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं। दुलकर सलमान की कांथा से लेकर अथि भीकरा कामुकन तक, हर जॉनर की शानदार कहानियाँ दर्शकों के लिए तैयार हैं।

7 South Movie Releasing in Theater this Week: साउथ सिनेमा लवर्स के लिए ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है। मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में बनी कई नई फिल्में इस हफ्ते बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। अगर आप भी वीकेंड पर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है। रोमांच, कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा से भरी ये 7 साउथ इंडियन फिल्में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आ रही हैं। आइए जानते हैं, कौन-कौन सी फिल्में इस हफ्ते थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं।

1. कांथा (Kaantha)

YouTube video

दुलकर सलमान स्टारर कांथा इस हफ्ते की सबसे पॉपुलर रिलीज में से एक है। निर्देशक सेल्वामणि सेल्वराज के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1950 के दशक के सुपरस्टार टीके महादेवन की कहानी बताती है। महादेवन अपनी एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं। जब उनका गुरु और अब दुश्मन बन चुका अय्या अपनी नई फिल्म पर काम शुरू करता है, तो महादेवन अपनी स्टार पावर से उस प्रोजेक्ट को अपने नाम कर लेते हैं और फिल्म का नाम ‘शांथा’ से बदलकर ‘कांथा’ रख देते हैं। गुरु और शिष्य के बीच बढ़ते कॉम्पिटिशन को रोमांचक बना देती है।

भाषा : तमिल
शैली : पीरियड थ्रिलर ड्रामा
अवधि : 2 घंटे 43 मिनट
रिलीज डेट : 14 नवंबर 2025
कलाकार : दुलकर सलमान, राणा दग्गुबाती, समुथिरकनी, भाग्यश्री बोर्से, रविंद्र विजय

2. सीमंथम (CMantham)

YouTube video

निर्देशक सुधाकर पानी की ये फिल्म डिटेक्टिव अभयानंदन की कहानी पर आधारित है, जो एक ऐसे अपराधी की तलाश में जुटा है जो गर्भवती महिलाओं को निशाना बना रहा है। हर सुराग उसे एक गहरी अंधेरी सच्चाई की ओर ले जाता है, जहाँ कर्तव्य और किस्मत की सीमाएँ धुंधली पड़ जाती हैं। सीमंथम एक खतरनाक सस्पेंस थ्रिलर है जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी।

भाषा : तेलुगू
शैली : सस्पेंस क्राइम थ्रिलर
अवधि : 1 घंटा 51 मिनट
रिलीज डेट : 14 नवंबर 2025
कलाकार : वज्र योगी, श्रेया भारती, अनिल लिंगमपल्ली, प्रवीण धाचारम

3. संथान प्राप्तिरस्तु (Santhana Prapthirasthu)

YouTube video

यह फिल्म एक न्यूली मैरिड कपल की इमोशनल और मजेदार कहानी है। शादी के बाद जब पति की स्वास्थ्य समस्या के कारण वे बच्चा नहीं कर पाते, तो ससुर उन्हें 100 दिनों में बच्चा पैदा करने की समयसीमा दे देता है। अब पति अपने ससुर का विश्वास जीतने और पत्नी के साथ रिश्ते को संभालने की कोशिश में लग जाता है। संथान प्राप्तिरस्तु में ह्यूमर, रोमांस और इमोशनल फैमिली ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

भाषा : तेलुगू
शैली : रोमांटिक फैमिली कॉमेडी
अवधि : 2 घंटे 15 मिनट
रिलीज डेट : 14 नवंबर 2025
कलाकार : विक्रांत रेड्डी, चांदिनी चौधरी, वेण्णेला किशोर, थरुण भास्कर

4. लव ओटीपी (Love OTP)

YouTube video

लव ओटीपी एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है जो क्रिकेटर अक्षय की कहानी बताती है। फिल्म एक मजेदार किस्से पर आधारित है जिसमें वह एक ही समय में दो लड़कियों से प्यार कर बैठता है – बिना इस बात के कि दोनों को एक-दूसरे के बारे में कुछ पता हो। वहीं उसके पिता प्यार के सख्त खिलाफ हैं। कहानी में रोमांस, हंसी और टेढ़े-मेढ़े झूठों का दिलचस्प खेल चलता रहता है।

भाषा : कन्नड़-तेलुगू
शैली : रोमांटिक कॉमेडी
अवधि : 2 घंटे 20 मिनट
रिलीज डेट : 14 नवंबर 2025
कलाकार : अनीश तेजेश्वर, राजीव कनकला, स्वरूपिनी, जह्नवीका कालकेरी

5. वलवारा (Valavaara)

YouTube video

वलवारा एक मासूम और इमोशनल कहानी है जो ग्रामीण पृष्ठभूमि में सेट है। कुंदेशी नाम का एक लड़का अपने छोटे भाई को लेकर हीनभावना से जूझता है। जब दोनों अपने पिता की गाय खो देते हैं, तो कुंदेशी उसे ढूंढने निकल पड़ता है। इस सफर में वह अपने डर, असुरक्षाओं और परिवार के रिश्तों से रूबरू होता है। फिल्म भाईचारे, जिम्मेदारी और पारिवारिक बंधनों को खूबसूरती से दर्शाती है।

भाषा : कन्नड़
शैली : फैमिली ड्रामा
अवधि : 1 घंटा 53 मिनट
रिलीज डेट : 14 नवंबर 2025
कलाकार : वेदिक कौशल, मास्टर शायन, मलतेश एचवी, हर्षिता आर गौड़ा

6. जिग्रिस (Jigris)

YouTube video

चार दोस्तों की कहानी पर बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब हँसाएगी। ये दोस्त बिना पैसे, मोबाइल या जीपीएस के गोवा की रोड ट्रिप पर निकलते हैं। यात्रा के दौरान होने वाली गड़बड़ियाँ, झगड़े और मजेदार घटनाएँ कहानी को हल्के-फुल्के अंदाज में आगे बढ़ाती हैं। हर किरदार की अलग पर्सनैलिटी फिल्म में कॉमेडी और मनोरंजन का तड़का लगाती है।

भाषा : तेलुगू
शैली : कॉमेडी
अवधि : 2 घंटे 30 मिनट
रिलीज डेट :
14 नवंबर 2025
कलाकार : कृष्णा बुरुगुला, राम नितिन, धीरज अत्रेय, मणि वाका

7. अथि भीकरा कामुकन (Athi Bheekara Kaamukan)

YouTube video

अथि भीकरा कामुकन की कहानी अरजुन नाम के एक युवक की है, जो अपनी प्रेमिका अनु की शादी के दिन आत्महत्या करने का सोचता है। तभी उसकी मुलाकात यमराज से होती है, और यहीं से एक अनोखी और इमोशनल यात्रा शुरू हो जाती है। यह कहानी प्यार, खोने और उम्मीद की खूबसूरत झलक पेश करती है, जिसमें ह्यूमर और फैंटेसी का दिलचस्प मेल देखने को
मिलता है।

भाषा : मलयालम
शैली : फैंटेसी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा
अवधि : 2 घंटे 7 मिनट
रिलीज डेट : 14 नवंबर 2025
कलाकार : लुकमैन अवरन, दृष्ट्या रेघुनाथ, अश्विन विजयन

इस हफ्ते साउथ सिनेमा के दर्शकों के लिए मनोरंजन का शानदार मौका है। कांथा जैसे थ्रिलर से लेकर अथि भीकरा कामुकन जैसी फैंटेसी रोमांटिक फिल्म तक, हर जॉनर की कहानियाँ थिएटर्स में आपका इंतजार कर रही हैं। चाहे आप ड्रामा पसंद करते हों या कॉमेडी, ये 7
फिल्में आपका वीकेंड एंटरटेनमेंट से भर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...