Tere Ishq Mein movie update
Dhanush-Kriti Sanon Tere Ishq Mein Trailer Out

Overview:

‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। और आनंद एल राय की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में धनुष-कृति की इंटेंस केमिस्ट्री ने दर्शकों को तुरंत इंप्रेस कर दिया।

Dhanush-Kriti Sanon Tere Ishq Mein Trailer Out: ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी जबरदस्त फिल्मों के बाद आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी एक बार फिर ‘तेरे इश्क में’ लेकर आए हैं। ये फिल्म उनकी तीसरी कोलैबोरेशन है, जिसे शुरुआत से ही जबरदस्त चर्चा मिल रही है। फिल्म का म्यूजिक पहले ही दिल जीत चुका था और अब ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्रेलर दर्शकों को एक इंटेंस, रॉ और इमोशनल लव स्टोरी की झलक देता है, जिसे देखने के बाद लोग धनुष और कृति सेनन की केमिस्ट्री पर लोग फिदा हो गए हैं।

रांझणा टीम की वापसी : तीसरी बार धनुष और आनंद एल राय साथ

धनुष और आनंद एल राय की जोड़ी ने पहली बार ‘रांझणा’ में ऐसा जादू दिखाया था कि आज भी यह फिल्म एक खास फैनबेस रखती है। इसके बाद ‘अतरंगी रे’ ने भी दर्शकों को खूब पसंद आई। अब उनकी टीम एक बार फिर ‘तेरे इश्क में’ के लिए तैयार है। खास बात ये है कि इस फिल्म में ए.आर. रहमान, इरशाद कामिल और हिमांशु शर्मा जैसे दिग्गज दोबारा एक साथ आए हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

ट्रेलर पर दर्शकों की तारीफों की बरसात

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। टी-सीरीज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा –
“A Saga Of Rage & Intense Emotions. Witness A Glimpse Of Their Love. #TereIshkMein TRAILER OUT NOW.”

एक दर्शक ने ट्वीट किया-
“Loved the trailer cut… Been waiting for a proper Hindi mad-love story and this looks perfect. Dhanush–Kriti’s chemistry is intense!”

दूसरे यूजर ने लिखा-
“Cinematography solid है, VFX थोड़ा कमजोर है लेकिन फिल्म की वाइल्डनेस ही इसकी ताकत है।”

एक तीसरी प्रतिक्रिया ने तो सीधे फिल्म को ‘विस्फोटक’ घोषित कर दिया-
“#TereIshkMein Trailer is insanely VISFOTAK… Dhanush as wild-fire lover, Kriti as Mukti-absolute game changer!”

धनुष और कृति सेनन की इंटेंस बॉन्डिंग बनी खास आकर्षण

ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज है धनुष और कृति सेनन की दमदार केमिस्ट्री। दोनों का स्क्रीन प्रेजेंस इतना मजबूत है कि दर्शक उन्हें एक नई, मैड-लव स्टोरी में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। कृति का किरदार ‘मुक्ति’ इस फिल्म में एक अहम मोड़ लाएगा, ऐसा फैंस का मानना है।

27 नवंबर 2025 को होगी ग्रैंड रिलीज – बॉक्स ऑफिस पर बनेगी चर्चा?

फिल्म 27 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा सरप्राइज दे पाएगी। ‘रांझणा’ की याद दिलाने वाली टीम, पावरफुल म्यूजिक और एक इंटेंस लव स्टोरी – इन सबके साथ यह फिल्म पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुकी है। रिलीज से पहले ही जिस तरह सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड कर रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि थिएटर्स में इसका क्रेज जबरदस्त रहने वाला है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...