deepika padukone creates history
deepika padukone creates history

Overview:

अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण ने अब नया इतिहास रच दिया है। कई बड़े इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी इस ग्लोबल स्टार ने एक बार फिर बॉलीवुड का मान बढ़ाया है।

deepika padukone creates history : बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन दीपिका पादुकोण भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन दुनियाभर के फैंस आज भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं। अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस ने अब नया इतिहास रच दिया है। कई बड़े इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी इस ग्लोबल स्टार ने एक बार फिर बॉलीवुड का मान बढ़ाया है।

मिलने जा रहा है यह बड़ा सम्मान

हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मोशन पिक्चर्स कैटेगरी-2026 में ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ सम्मान के लिए स्टार्स के नाम घोषित कर दिए हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। दीपिका को ‘स्टार’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड कई मायनों में खास है, क्योंकि दीपिका पादुकोण यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली पहली भारतीय और बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं।

कई बड़े सेलेब्स हैं लिस्ट में शामिल

पिछले दिनों इस लिस्ट की घोषणा की गई है। दीपिका के साथ इस कैटेगरी में कई मशहूर कलाकार शामिल होंगे। जिनमें डेमी मूर, एमिली ब्लंट, रामी मालेक, स्टेनली टुकी, रेचल मैकएडम्स और टिमोथी चालमेट जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। 25 सेलेब्स की इस लिस्ट में दीपिका अकेली भारतीय हैं।

जानें क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम

दरअसल, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम अमेरिका के मशहूर शहर कैलिफोर्निया की मशहूर टूरिस्ट लोकेशन है। यह जगह 15 ब्लॉक में बंटी हुई है, जिसमें अभी तक ढाई हजार से ज्यादा सेलेब्स के नाम लगाए जा चुके हैं। इन सेलेब्स में हॉलीवुड एक्टर्स के साथ ही कई डायरेक्टर्स, सिंगर्स, फिल्म मेकर्स शामिल हैं। हालांकि इसमें अभी तक बॉलीवुड के किसी भी सेलेब्स का नाम शामिल नहीं था। दीपिका यहां नाम दर्ज करवाने वाली पहली भारतीय हैं। आपको बता दें कि हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम को देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यह कैलिफोर्निया का एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस है।

ऐसे चुना गया दीपिका का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में नाम चुनने की एक पूरी प्रक्रिया है। इसके लिए हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स में एक पैनल बनाया जाता है। यहां बैठक करके सैकड़ों नॉमिनेशन में से कुछ लोगों का चयन किया जाता है। इस साल इस लिस्ट के लिए कुल 25 नामों को चुना गया है। इन सभी को क्लास ऑफ 2026 के हिस्से के रूप में वॉक ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

पहले भी मिले हैं कई सम्मान

इस लिस्ट में शामिल होना इंटरनेशनल लेवल पर काफी मायने रखता है। इससे साफ है कि दीपिका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी एक खास पहचान बना ली है। दीपिका हॉल ऑफ फेम सम्मान से सम्मानित होने वाली इकलौती भारतीय हैं। इससे पहले दीपिका साल 2018 में टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी जगह बना चुकी हैं। इस बेहतरीन एक्ट्रेस को टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड भी मिल चुका है। इतना ही नहीं कतर में हुए फीफा विश्व कप ट्रॉफी को दीपिका ने अनवील किया था। यह भी अपने आप में एक ऐतिहासिक पल था।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...