Deepika Chikhlia New Avatar: रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभा चुकी दीपिका चिखलिया की शानदार एक्टिंग के कारण आज भी उन्हे फैंस याद करते हैं। अब तक भगवान राम के जीवन पर कई सीरियल्स बने, कई अभिनेत्रियों ने माता सीता का किरदार निभाया। लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा प्रसिद्धि और प्यार दीपिका को ही मिला। माता जानकी का ग्रेसफुली किरदार निभाने वाली वाली दीपिका इन दिनों अपने ने शो धरतीपुत्र नंदिनी से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं, पर क्या आप जानते हैं, सोशल मीडिया पर दीपिका का वायरल स्वरूप भी बेहद खास है। आइए जानते हैं, दीपिका के इन सोशल मीडिया अवतारो के बारे में।
Read More : जैकलीन फर्नाडीज के इन हॉट अवतारों पर हर फैन बोला “हाय गर्मी” आप भी कर सकती हैं ट्राई: Jacqueline Hot Looks
दीपिका चिखलिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने मिल रहा है, उनका नया अवतार: Deepika Chikhlia New Avatar
ये क्या बात है आज की चांदनी में
एक आदर्श हिंदुस्तानी नारी की वाइब्स देने वाला दीपिका का ये लुक बेहद खास है। वाईन शेड की सिल्क साड़ी में गोल्डन नेक पीस और माथे पर सुहाग की निशानी सिंदूर वाला दीपिका का ये लुक काफी खास है। इस खूबसूरत लुक में, खूबसूरत दीपिका एक बेहद खूबसूरत गाने पर लिपसिंक करती नज़र आई। गाने के बोल “ये क्या बात है आज की चांदनी में” गाने पर दीपिका का ये सिंपल और खूबसूरत लुक एकदम जच रहा है।
मेरे ढोलना
माता सीता का बेस्ट किरदार अदा करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने एक खास लुक लिया जिसमे वो एक नेवी ब्लू शेड के सिंपल सूट में नजर आई। क्रॉस दुपट्टे और माथे पर नीली मैचिंग बिंदी ने दीपिका जी का ये लुक और भी शानदार बना दिया। इस खास लुक में दीपिका, अरिजित सिंह के गाने मेरे ढोलना पर थिरकती दिखी। क्लासिकल डांस के स्टेप्स के साथ साथ दीपिका का ये अंदाज बेहद अलग और हटकर है।
एलिगेंट येलो
दीपिका ने अपने एक शानदार लुक में एक बेहद शानदार आउटफिट कैरी किया, जिसको देखकर हर फैन का दिल जोर जोर से धड़कने लगा। दरअसल इस खास लुक में दीपिका चिखलिया ने एक येलो कलर बेस एंड ग्रीन बॉर्डर की खूबसूरत साड़ी कैरी की। मर्जेन्टा थ्रेड पीस पर गोल्डन टेंपल ज्वेलरी के सर्कुलर पैटर्न इस लुक की जान है। खुले बालों में ये हाइलेटेड नेक पीस शानदार लग रहा है।
हसीं!
दीपिका को जहां माता सीता के रूप में भरपूर प्रेम मिला, वहीं आज भी उनके सीरियल धरतीपुत्री नंदिनी में भी उन्हे फैंस का प्यार मिल रहा है। ये एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश है। न सिर्फ ट्रेडिशनल आउटफिट बल्कि वेस्टर्न आउटफिट्स को भी ये काफी ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। एक ब्लैक टॉप को डेनिम के साथ दीपिका ने काफी सुंदर तरीके से कैरी किया। ब्लैक गॉगल और हैंगिंग नेकपीस ने दीपिका के इस लुक को और भी बेहतर बना दिया।
Read More : क्या आपको शबाना आज़मी के ये 3 मज़बूत किरदार याद हैं: Shabana Azmi Movies
सूट पटोला
सैयां को दिल में आने का न्योता दे रही दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। येलो कलर कुर्ते को रेड हेवी दुपट्टे के साथ दीपिका ने इतने खास तरीके से कैरी किया कि हर कोई इनका दीवाना हो गया। आप भी चाहें तो दीपिका के इस खास लुक और खास आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। ये शानदार लुक आप पर खूब जचेगा।
ये पैटर्न है खास
बुक रीडिंग करते हुए किताबों से अपना प्यार जताने वाला दीपिका का अंदाज खूब है। इस खास लुक में दीपिका ने एक व्हाइट बेस पर रेड प्रिंट के एक खास फ्रंट ओपन टॉप को इतनी ग्रेस और खूबसूरती के साथ केयर किया, कि हर कोई वाह कह उठा। दीपिका का ये शानदार और जानदार आउटफिट आप चाहें तो ट्राई कर सकती है।
