Anant-Radhika Pre-Wedding Special: रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट से होने वाली है। लेकिन शादी से पहले 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में बिल गेट्स, मेलिंडा गेट्स, इवांका, मार्क जुकरबर्ग और भूटान के राजा-रानी सहित कई सेलेब्रिटीज शामिल होंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां को लेकर सभी उत्सुक हैं और राजसी सेलिब्रेशन को लेकर अलग-अलग कयास भी लग रहे हैं। यहां तक कि लोग गेस्ट लिस्ट, मेन्यू, फंक्शन का डेकोरेशन और थीम के बारे में जानने के लिए खासा उत्साहित हैं। तो चलिए जानते हैं इस तीन दिवसीय कार्यक्रम से जुड़ी खास बातों के बारे में।
Also read: क्यों होता है कमर में दर्द, जान लीजिए वजह: Reason of Back Pain
तीन दिन का कार्यक्रम

कार्यक्रम के पहले दिन मेहमानों के लिए ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ नाम से एक कॉकटेल पार्टी आयोजित की गई है। जिसमें कॉकटेल ड्रेस कोड रखा गया है। वहीं दूसरे दिन ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ रखा गया है जिसमें मेहमानों को वाइल्ड लाइफ दिखाने ले जाया जाएगा। जहां वे आरामदायक कपड़े और जूते पहन सकते हैं। शाम के समय मेहमान ‘मेला रूज’ में भाग लेंगे जहां उन्हें ट्रेडिशनल कपड़े पहनने हैं। इसके अलावा 3 मार्च को मेहमान ‘सिग्नेचर’ थीम के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए दिखाई देंगे।
गेस्ट लिस्ट
बिजनेस टाइकून और वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, शाहरुख खान, अनिल कपूर, आमिर खान, आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, हार्दिक पाड्या, कुणाल, केएल राहुल और इशान किशन जैसे सेलेब्रिटीज सहित लगभग 1000 गेस्ट शामिल होंगे।
कौन करेगा परफॉर्म
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें सिंगर अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांज, अजय-अतुल, प्रीतम और हरिहरण परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रोमंटिक गानों पर डांस परफॉर्म करेंगे। हाल ही में ये कपल रिहर्सल के लिए जामनगर गया है।
प्री-वेडिंग बैश मेन्यू

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग उत्सव के मेन्यू में लगभग 2500 डिश शामिल की जाएंगी। जिसमें पारसी, थाई, मैक्सिकन और जापानी व्यंजनों सहित कई ट्रेडिशनल व्यंजनों को शामिल किया जाएगा। इस अवसर के लिए 25 से अधिक शेफ की एक समर्पित टीम को इंदौर से जामनगर भेजा गया है। तीन दिवसीय उत्सव के दौरान किसी भी व्यंजन को रिपीट नहीं किया जाएगा। ब्रेकफास्ट में 70 से अधिक व्यंजन, दोपहर के भोजन और रात के खाने के लिए लगभग 250 व्यंजनों को परोसा जाएगा। पार्टी में शाकाहारी मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
बना नया मंदिर
अंबानी परिवार के आध्यात्मिक पक्ष को देखते हुए जामनगर में एक नए मंदिर का निर्माण किया गया है। जो नक्काशीदार स्तंभों, देवताओं की मूर्तियों, फ्रेस्को शैली की पेंटिंग और विरासत से प्रेरित वास्तुकला की कलात्मक शिल्पकला को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि सेरेमनी शुरू होने के पहले यहां जाकर अनंत और राधिका पूजा में शामिल होंगे।
क्यों किया जामनगर का चुनाव
अनंत अंबानी ने खुलासा किया है कि शादी समारोह के लिए जामनगर का चुनाव करने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वन इन इंडिया’ को प्रोत्साहित करना था। इसके अलावा उन्होंने ये भी शेयर किया कि उनकी दादी का जन्म जामनगर में हुआ था और यह बाबा व पापा की कर्म भूमि है इसलिए ये जगह उनके लिए खास और यादगार है।
